प्रधानमंत्री कार्यालय

प्रधानमंत्री ने राजस्थान सरकार में मंत्री मास्टर भंवर लाल मेघवाल की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया

प्रविष्टि तिथि: 16 NOV 2020 8:02PM by PIB Delhi

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने राजस्थान सरकार में कैबिनेट मंत्री मास्टर भंवर लाल मेघवाल के निधन पर दुख व्यक्त किया है।

एक ट्वीट में श्री मोदी ने कहा कि राजस्थान कैबिनेट मंत्री मास्टर भंवर लाल मेघवाल जी के अचानक निधन पर उन्हें दुख पहुंचा है। उन्होंने कहा कि वह एक अनुभवी और राजस्थान की सेवा के लिए समर्पित नेता थे। दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिवार और समर्थकों के साथ हैं।

*****

 

एमजी/एएम/डीटी/डीए


(रिलीज़ आईडी: 1673365) आगंतुक पटल : 304
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Marathi , Manipuri , Bengali , Assamese , Punjabi , Gujarati , Odia , Tamil , Telugu , Kannada , Malayalam