प्रधानमंत्री कार्यालय
प्रधानमंत्री ने प्रसिद्ध वायलिन वादक श्री टी. एन. कृष्णन के निधन पर शोक व्यक्त किया
प्रविष्टि तिथि:
03 NOV 2020 11:05AM by PIB Delhi
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने जाने-माने वायलिन वादक श्री टी. एन. कृष्णन के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है।
प्रधानमंत्री ने कहा है कि, "प्रख्यात वायलिन वादक श्री टी. एन. कृष्णन का निधन होने से संगीत की दुनिया में एक बहुत बड़ा ख़ालीपन आ गया है। उनके कार्यों और रचनाओं ने हमारी संस्कृति में समाहित भावनाओं तथा प्रवृतियों की एक विस्तृत श्रृंखला को खूबसूरती से प्रस्तुत किया है। वह युवा संगीतकारों के लिए एक उत्कृष्ट संरक्षक भी थे। उनके परिवार और प्रशंसकों के लिए संवेदना। ओम शांति।"
******
एमजी/एएम/एनके/डीए
(रिलीज़ आईडी: 1669686)
आगंतुक पटल : 281
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें:
English
,
Urdu
,
Marathi
,
Manipuri
,
Assamese
,
Bengali
,
Punjabi
,
Gujarati
,
Odia
,
Tamil
,
Telugu
,
Kannada
,
Malayalam