रक्षा मंत्रालय

नई दिल्ली में नौसेना अलंकरण समारोह - 2020 का आयोजन

प्रविष्टि तिथि: 14 OCT 2020 3:25PM by PIB Delhi

नेतृत्व, पेशेवर उपलब्धियों और विशिष्ट सेवाओं का उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले नौसैनिक कर्मियों को सम्मानित करने के लिए आईएनएस इंडिया द्वारा 14 अक्टूबर 2020 को नई दिल्ली में अलंकरण समारोह आयोजित किया गया। इस वर्ष गणतंत्र दिवस पर नौसेना के जिन कर्मियों के नाम की घोषणा प्रतिष्ठित सेवा पुरस्कारों के लिए की गई थी उन सभी को नौसेना प्रमुख एडमिरल करमबीर सिंह ने पुरस्कार प्रदान किए। इन पुरस्कारों में आठ पदक शामिल हैं। जिनमें एक युद्ध सेवा पदक, एक नौ सेना पदक (कर्तव्य के प्रति समर्पण) और छह विशिष्ट सेवा पदक (लंबी अवधि तक मेधावी सेवा के लिए) हैं।

यह कार्यक्रम पारंपरिक रूप से भारतीय नौसेना के सभी पुरस्कार विजेताओं के लिए एक समारोह के रूप में आयोजित किया जाता है। हालाँकि कोविड महामारी को देखते हुए इस बार नौसेना के प्रत्येक कमान द्वारा स्थानीय स्तर पर नौसेना अलंकरण समारोह आयोजित किया गया। पुरस्कार समारोह में भारतीय नौसेना के वरिष्ठ गणमान्य व्यक्तियों के साथ पुरस्कार प्राप्त करने वाले लोगों की पत्नियां भी उपस्थित थीं हालांकि यह संख्या सीमित रही। समारोह के दौरान सुरक्षित दूरी बनाए रखने के सभी मानदंडों और कोविड प्रोटोकोल का पालन किया गया। सादगी भरा होने के बावजूद सामारोह का आयोजन कुछ इस तरह से किया गया कि वह पुरस्कार विजेताओं के लिए यादगार बन जाए।

****

एमजी/ एएम /एमएस/एसएस


(रिलीज़ आईडी: 1664536) आगंतुक पटल : 228
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Marathi , Manipuri , Bengali , Punjabi , Tamil , Telugu , Malayalam