PIB Headquarters
कोविड-19 पर पीआईबी का दैनिक बुलेटिन
Posted On:
09 OCT 2020 6:28PM by PIB Delhi


(पिछले 24 घंटों में जारी कोविड-19 से संबंधित प्रेस विज्ञप्तियां, पीआईबी के क्षेत्रीय कार्यालयों से मिली जानकारियां और पीआईबी द्वारा जांचे गए तथ्य शामिल हैं)
- एक महीने के बाद पहली बार सक्रिय मामलों की संख्या नौ लाख के नीचे
- लगातार तीसरे सप्ताह पुष्टि के नए मामलों की तुलना में नई रिकवरी अधिक
- पिछले 24 घंटों में 78,365 की रिकवरी हुई है, जबकि नए पुष्ट मामले की संख्या 70,496 है।
- राष्ट्रीय रिकवरी दर बढ़कर 85.52 प्रतिशत हुआ
- प्रधानमंत्री ने कहा कि कोविड के दौर में, भारत ने दृढ़ता दिखाई और यह विनिर्माण, आपूर्ति श्रृंखलाओं आदि से संबंधित विभिन्न प्रकार की समस्याओं को दूर करने के मामले में एक समाधान देश के रूप में उभरा।
#Unite2FightCorona
#IndiaFightsCorona


भारत में सक्रिय मामलों के लगातार गिरने का ट्रेंड जारी, एक महीने के बाद पहली बार सक्रिय मामलों की संख्या नौ लाख के नीचे,लगातार तीसरे सप्ताह पुष्टि के नए मामलों की तुलना में नई रिकवरी अधिक
भारत में सक्रिय मामलों में लगातार गिरावट का ट्रेंड बरकरार है। एक महीने के बाद पहली बार, सक्रिय मामले की संख्या नौ लाख से नीचे दर्ज किया गया है। भारत में 9 सितंबर को 8.97 लाख सक्रिय मामले दर्ज किए गए थे और आज यह 8.93 लाख दर्ज किया गया। इस समय सक्रिय मामले 8,93,592 है और यह देश के कुल सकारात्मक मामलों का केवल 12.94 प्रतिशत है जो कुल मामलों के स्थिर गिरने का प्रतिशत प्रदर्शित करता है।रिकवरी मामलों के बढ़ते प्रतिशत का कारण सक्रिय मामलों के प्रतिशत का घटता ट्रेंड है। रिकवरी के कुल मामले 59,06,069 है। रिकवरी मामलों और सक्रिय मामलों के बीच अंतर 50 लाख (50,12,477) को पार कर गया है। रिकवरी की बढ़ती संख्या के साथ, यह अंतर लगातार बड़ा हो रहा है। रिकवरी की अधिक संख्या के कारण राष्ट्रीय रिकवरी दर बढ़कर 85.52 प्रतिशत हो गया है। पिछले 24 घंटों में 78,365 की रिकवरी हुई है और उन्हें डिस्चार्ज किया गया है, जबकि नए पुष्ट मामले की संख्या 70,496 है। भारत में लगातार तीन सप्ताह तक नए मामलों की तुलना में नई रिकवरियों की संख्या अधिक है। इन तीन सप्ताह के दौरान नए मामलों में गिरावट का एक लगातार ट्रेंड सामने आया है।रिकवरी के नए मामलों में से 75 प्रतिशत मामले महाराष्ट्र, कर्नाटक, केरल, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, दिल्ली और मध्य प्रदेश जैसे 10 राज्यों / केंद्र शासित प्रदेशों में केंद्रित हैं। महाराष्ट्र में अकेले एक दिन में सबसे अधिक 15,000 से अधिक रिकवरी हुई है।पिछले 24 घंटों में 70,496 नए मामले सामने आए हैं। नए मामलों में से 78 प्रतिशत मामले 10 राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों से सामने आए हैं। महाराष्ट्र में लगातार ऐसा राज्य बना हुआ है जहां नए मामलों की संख्या सबसे अधिक 13,000 से अधिक दर्ज की गई है। इसके बाद कर्नाटक में सबसे अधिक 10,000 मामले दर्ज किए गए।पिछले 24 घंटों में 964 मौतें हुई हैं। इनमें से करीब 82 प्रतिशत मामले दस राज्यों/केन्द्र शासित प्रदेशों से सामने आए हैं। नई मौतों में से सबसे अधिक 37 प्रतिशत से अधिक मौत महाराष्ट्र (358 मौत) में हुई है।
अधिक जानकारी के लिए यहां पढ़े-
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आईएफएस दिवस के अवसर पर भारतीय विदेश सेवा के अधिकारियों को शुभकामनाएं दीं
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आईएफएस दिवस के अवसर पर भारतीय विदेश सेवा के सभी अधिकारियों को शुभकामनाएं दी हैं। एक ट्वीट में प्रधानमंत्री ने कहा, ‘आईएफएस दिवस पर भारतीय विदेश सेवा के सभी अधिकारियों को शुभकामनाएं। राष्ट्र की सेवा करने और विश्व स्तर पर राष्ट्रीय हितों को आगे बढ़ाने में इनका कार्य सराहनीय है। वंदे भारत मिशन और अपने नागरिकों तथा अन्य राष्ट्रों को कोविड से संबंधित सहायता उपलब्ध कराने में इनके प्रयास उल्लेखनीय हैं।"
अधिक जानकारी के लिए यहां पढ़े-
प्रधानमंत्री 11 अक्टूबर को एक विशेष कार्यक्रम में ‘स्वामित्व’ योजना के अंतर्गत संपत्ति कार्ड वितरित करने की शुरुआत करेंगे
भारत के लाखों लोगों को सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत में बदलाव के लिए बड़े सुधार के क्रम में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से भू-संपत्ति मालिकों को ‘स्वामित्व’ योजना के अंतर्गत संपत्ति कार्ड वितरित करने की योजना का शुभारंभ करेंगे।इस योजना के अंतर्गत लगभग एक लाख भू-संपत्ति मालिक अपने मोबाइल फोन पर एसएमएस के द्वारा प्राप्त होने वाले लिंक से संपत्ति कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। इसके बाद संबंधित राज्य सरकारें संपत्ति कार्ड का फिजिकल वितरण करेंगी। इसके अंतर्गत 6 राज्यों के 763 गांवों के लोग लाभान्वित होंगे, जिसमें उत्तर प्रदेश के 346, हरियाणा के 221, महाराष्ट्र के 100, मध्य प्रदेश के 44, उत्तराखंड के 50 और कर्नाटक के 2 गांव शामिल होंगे। महाराष्ट्र को छोड़कर बाकी सभी राज्यों के लाभार्थी 1 दिन के अंदर फिजिकल कार्ड प्राप्त करेंगे जबकि महाराष्ट्र के भू-स्वामियों को संपत्ति कार्ड मिलने में 1 महीने का समय लग सकता है क्योंकि महाराष्ट्र सरकार संपत्ति कार्ड के लिए सामान्य शुल्क लागू करने का प्रबंध कर रही है। इस योजना से भू-संपत्ति मालिक अपने संपत्ति को वित्तीय संपत्ति के तौर पर इस्तेमाल कर सकेंगे। इसका इस्तेमाल लोन आदि के आवेदन समेत अन्य आर्थिक लाभ के लिए किया जा सकेगा। इस योजना का शुभारंभ करने के अवसर पर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी कुछ लाभार्थियों से बात भी करेंगे। इस अवसर पर केंद्रीय पंचायती राज मंत्री भी उपस्थित रहेंगे। इस कार्यक्रम की शुरुआत 11:00 बजे होगी।
अधिक जानकारी के लिए यहां पढ़े-
प्रधानमंत्री ने कनाडा में इन्वेस्ट इंडिया कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने कल वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से कनाडा में इन्वेस्ट इंडिया कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत निर्विवाद रूप से एकमात्र ऐसा राष्ट्र है जो अपने सभी निवेश मानकों जैसे राजनीतिक स्थिरता, निवेश और व्यापार के अनुकूल नीतियां, शासन में पारदर्शिता, कौशल से परिपूर्ण प्रतिभाशाली समूहों और एक व्यापक बाजार के रूप में प्रगति कर रहा है। उन्होंने कहा कि यह संस्थागत निवेशकों, विनिर्माणकर्ताओं, नवाचार पारिस्थितिकी तंत्र और बुनियादी उद्योगों सहित सभी के लिए एक अवसर है।प्रधानमंत्री ने कहा कि कोविड के दौर में, भारत ने दृढ़ता दिखाई और यह विनिर्माण, आपूर्ति श्रृंखलाओं आदि से संबंधित विभिन्न प्रकार की समस्याओं को दूर करने के मामले में एक समाधान देश के रूप में उभरा। उन्होंने कहा कि प्रचालन-तंत्र बाधित होने के बावजूद भी, कुछ ही दिनों के भीतर करीब 40 करोड़ किसानों, महिलाओं, गरीबों और जरूरतमंद लोगों के बैंक खातों में धनराशि सीधे पहुंचायी गयी। उन्होंने महामारी के कारण उत्पन्न संकट से उबरने के लिए सरकार द्वारा की गई विभिन्न पहलों की जानकारी देते हुए इस बात पर बल दिया कि यह पिछले कुछ वर्षों में स्थापित की गई शासन व्यवस्थाओं और उपायों की क्षमता एवं भरोसे को दर्शाती हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि जब पूरा देश कड़े लॉकडाउन में था, भारत लगभग 150 देशों को दवाईयाँ उपलब्ध करा रहा था और भारत ने दुनिया के लिए फार्मेसी की भूमिका निभाई। उन्होंने कहा कि इस वर्ष मार्च-जून के दौरान कृषि निर्यात में 23 प्रतिशत की वृद्धि हुई। उन्होंने कहा कि महामारी से पूर्व, भारत ने शायद ही पीपीई किट का निर्माण किया हो, लेकिन आज भारत न केवल हर महीने लाखों पीपीई किट का निर्माण करता है बल्कि उनका निर्यात भी करता है। उन्होंने उत्पादन को बढ़ावा देने और पूरे विश्व की सहायता करने के लिए कोविड-19 के लिए वैक्सीन तैयार करने की प्रतिबद्ध जताई।
अधिक जानकारी के लिए यहां पढ़े-
कनाडा में आयोजित इन्वेस्ट इंडिया सम्मेलन में प्रधानमंत्री का मुख्य संबोधन
अधिक जानकारी के लिए यहां पढ़े-
निर्वाचन आयोग ने राजनीतिक दलों के पंजीकरण के लिए सार्वजनिक सूचना समय अवधि में छूट दी
निर्वाचन आयोग ने उन राजनीतिक दलों के लिए नोटिस की अवधि 30 दिन से घटाकर 7 दिन करने की छूट दी है, जिन्होंने अपनी सार्वजनिक सूचना 07.10.2020 को या इससे पहले प्रकाशित करा दी है। जिन राजनीतिक दलों ने अपनी सार्वजनिक सूचना 07.10.2020 से पूर्व 7 दिन से कम अवधि में पहले ही प्रकाशित करा दी है, उन्हें शामिल करते हुए सभी राजनीतिक दलों की आपत्ति, यदि कोई है, उसे मूल रूप से उपलब्ध कराई गई 30 दिन की अवधि के अंतिम दिन तक या 10 अक्टूबर, 2020 को शाम 5.30 बजे तक, इनमें जो भी पहले हो, प्रस्तुत किया जा सकता है। चूंकि निर्वाचन आयोग ने बिहार विधानसभा के आम चुनावों की घोषणा 25 सितंबर, 2020 को कर दी थी, इसलिए आयोग के ध्यान में लाया गया है कि कोविड -19 के कारण व्याप्त प्रतिबंधों से अव्यवस्था हुई और पंजीकरण के आवेदन जमा करने में देरी हुई। इस कारण एक राजनीतिक दल के रूप में पंजीकरण के कार्य में देरी हुई। इसलिए, इस मामले के सभी पहलुओं पर गौर करने के बाद आयोग ने सार्वजनिक सूचना समय अवधि में छूट दी है। यह छूट बिहार में विधानसभा के आम चुनाव में तीसरे चरण के लिए नामांकन की अंतिम तिथि यानी 20 अक्टूबर, 2020 तक लागू रहेगी।
अधिक जानकारी के लिए यहां पढ़े-
लॉकडाउन के बाद अभ्यास के लिए लौटने पर भारतीय तीरंदाज अपनी गति वापस पाने की कोशिश में, व्यवस्थाओं से संतुष्ट
कोरोनावायरस के कारण लगाए गए लॉकडाउन के बाद भारत के ओलंपिक उम्मीदों पर विशेष जोर देने के लिए देश भर में खेल सुविधाएं खोल दी गई हैं। भारत के पुरुष और महिला तीरंदाज पुणे स्थित सैन्य खेल संस्थान में प्रशिक्षण ले रहे हैं। तीरंदाजी टीम के लिए शिविर 25 अगस्त को शुरू हुआ और तीरंदाज फिर से प्रशिक्षण पाकर बहुत खुश हैं।
अधिक जानकारी के लिए यहां पढ़े-
सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने वर्ष 2020-21 के पहले छह महीनों में 3951 किलोमीटर लम्बी सड़कों का निर्माण किया; कोविड-19 की कठिनाइयों के बावजूद प्रति दिन सड़क निर्माण की 21.60 किलोमीटर दर अर्जित की गई
सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने इस वित्त वर्ष (अप्रैल-सितंबर अवधि) के पहले छह महीनों के दौरान 3951 किलोमीटर लंबी सड़कों का निर्माण सफलतापूर्वक पूरा किया है। मंत्रालय ने कोविड-19 के कारण हुई कठिनाइयों के बावजूद प्रति दिन 21.60 किलोमीटर सड़क निर्माण की गति प्राप्त की है। मंत्रालय ने इस वित्त वर्ष के दौरान 11,000 किलोमीटर लंबी सड़कों के निर्माण का महत्वाकांक्षी लक्ष्य निर्धारित किया है।
अधिक जानकारी के लिए यहां पढ़े-
केन्द्रीय श्रम मंत्री ने श्रम ब्यूरो सर्वेक्षणों पर विशेषज्ञ समूह की पहली बैठक को संबोधित किया
श्रम एवं रोजगार राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री संतोष कुमार गंगवार ने कल श्रम एवं रोजगार मंत्रालय, नई दिल्ली में श्रम ब्यूरो सर्वेक्षण पर विशेषज्ञ समूह की पहली बैठक को संबोधित किया। सरकार ने प्रवासन, पेशेवर निकायों, घरेलू श्रमिकों पर सर्वेक्षण और अन्य सर्वेक्षणों के संबंध में श्रम ब्यूरो को तकनीकी मार्गदर्शन प्रदान करने के लिए तीन साल की अवधि के लिए इसकी गठन किया है।इस महामारी के दौर में प्रवासी कामगारों के सामने आईं मुश्किलों के प्रति गहरी चिंता जाहिर करते हुए उन्होंने विशेष रूप से कोविड-19 महामारी के संदर्भ में इन कामगारों और उनके सामने आने वाली मुश्किलों के संबंध में विश्वसनीय डेटा की आवश्यकता पर जोर दिया। यह डेटाबेस सरकार के लिए उनकी स्थितियों में सुधार के लिए व्यावहारिक समाधान खोजने और उनके लिए रोजगार अवसर पैदा करने की योजना बनाने में सहायक होगा।
अधिक जानकारी के लिए यहां पढ़े-
पत्र सूचना कार्यालय के क्षेत्रीय कार्यालयों से मिली जानकारियां
केरल : राज्य में कोविड-19 पॉजिटिविटी दर के चौदह प्रतिशत से गिरकर अचानक आठ प्रतिशत होने से स्वास्थ्य क्षेत्र में बहस छिड़ गई है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि इस बारे में निष्कर्ष केवल कोविड पॉजिटिव आंकड़ों के एक सप्ताह तक अवलोकन के बाद ही निकाला जा सकता है। इस संबंध में राज्य सरकार का मत है कि लंबी अवधि तक पॉजिटिविटी दर के अधिक होने के बाद अचानक आई गिरावट को गंभीरता से नहीं लिया जाना चाहिए क्योंकि यह सिर्फ एक दिन की घटना हो सकती है। केरल सरकार ने सभी जिलो को पॉजिटिविटी दर दस प्रतिशत से कम रखने का निर्देश दिया है। इस बीच राज्य में तीन और लोगों की मृत्यु होने के बाद केरल में अब तक कोविड-19 से 933 लोगों की मृत्यु हो चुकी है। कोविड-19 के दस हजार मामले सामने आने के एक दिन बाद कल इसमें गिरावट दर्ज की गई। केरल में कल 5,445 नए मामले सामने आए और एक दिन में अब तक के सबसे अधिक 7,003 लोग स्वस्थ हुए। राज्य में फिलहाल 90,579 रोगी उपचार प्राप्त कर रहे हैं और 2.71 लाख लोग निगरानी में हैं।
तमिलनाडु : महामारी के फैलने और इसके बाद उद्योगों के बंद होने के कारण देश भर में अपने मूल स्थान को गए लगभग दो लाख प्रवासी कामगारों में से 47 हजार कामगार बीते एक माह में कोयंबटूर जिले में लौट आए हैं। कोविड-19 संक्रमण के मामले बढ़ने के बाद सेलम जिले में बेलूर गांव के निवासियों ने गुरूवार को अपने क्षेत्र में स्वयं-लॉकडाउन लगाने की घोषणा की है। तमिलनाडु सरकार की ई-गर्वेनेंस एजेंसी(टीएनईजीए) ने शुक्रवार को सरकारी सेवाओं का लाभ उठाने के लिए लोगों द्वारा तमिल भाषा में फॉर्म भरने में सहायता करने के लिए प्रथम आवाज उपयोगकर्ता इंटरफेस(वीयूआई) को विकसित करने के लिए अभिरूचि व्यक्त की।
कर्नाटक : बेंगलुरू में कल एक दिन में कोविड-19 के सबसे अधिक 5,121 मामले सामने आए। इस बीच 12 जिलों में कोविड-19 के सक्रिय मामलों में गिरावट दर्ज की गई है और अन्य जिलों में बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है। विपक्षी नेता सिद्दारमैया ने शिक्षा मंत्री एस सुरेश कुमार और अन्य लोगों को पत्र लिखकर कोविड स्थिति के नियंत्रित होने तक स्कूल न खोलने का अनुरोध किया है। इस बीच कर्नाटक राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने प्राथमिक शिक्षा विभाग को पत्र लिखकर कोविड के कारण इस शैक्षणिक वर्ष के लिए कोई भी परीक्षा आयोजित न करने की सिफारिश की है।
आंध्रप्रदेश : कोविड-19 पर नियंत्रण पाने और वायरस का प्रसार रोकने के लिए तीन मुख्य संदेश- मास्क पहनने,शारीरिक दूरी का पालन करने और हाथ की स्वच्छता बनाए रखने के संदेश का प्रसार करते हुए कई सरकारी कार्यालयों और सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों ने शपथ ली है। टीपीडी अध्यक्ष एन चंद्रबाबू नायडू ने एक बयान में कोविड-19 की दूसरी लहर के खतरे को देखते हुए लोगों की जान बचाने के लिए सुरक्षात्मक उपाय उठाने और राज्य सरकार द्वारा अधिक गंभीर कदम उठाने की आवश्यकता पर जोर दिया। तिरूपति से वाईएसआर कांग्रेस पार्टी के विधायक भूमना करुणाकर रेड्डी बीते डेढ़ महीने में दूसरी बार कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं।
तेलंगाना : राज्य में बीते 24 घंटे में कोविड-19 के 1,891 नए मामले सामने आए, 1,878 लोग स्वस्थ हुए और सात लोगों की मृत्यु हुई। 1,891 मामलों में से 285 मामले जीएचएमसी में सामने आए। राज्य में अब कोविड-19 के कुल 2,08,535 मामले, सक्रिय मामले 26,374 और 1,208 लोगों की मृत्यु हो चुकी है। राज्य में अब तक 1,80,953 लोगों को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दी गई है। एक महत्वपूर्ण कदम में राज्य के सरकारी अस्पतालों में अंग प्रत्यारोपण मुफ्त में किया जा सकेगा। इस नाजुक प्रक्रिया को अब आरोग्यश्री स्वास्थ्य योजना के अंतर्गत लाया गया है।
महाराष्ट्र : एक अनूठे सहयोग में बृहद मुंबई नगर निगम और गूगल शहर में कंटेनमेंट जोन को गूगल मैप में प्रदर्शित करने के लिए एक साथ आए हैं। मुंबई के निवासियों की अब सिर्फ एक क्लिक कर गूगल मैप में कंटेनमेंट जोन की जानकारी तक पहुंच संभव हो सकेगी। कोविड-19 पर जागरूकता अभियान को जन आंदोलन में बदलते हुए प्रतिष्ठित काली-पीली टैक्सी के चालक भी इस अभियान का हिस्सा बन गए हैं। कोविड-19 के संक्रमण को रोकने के लिए लोगों को क्या करें और क्या न करें संबंधी जानकारी लोगों को देने के लिए पैम्पलेट टैक्सी में लगाए गए हैं।
गुजरात : राज्य सरकार ने निजी प्रयोगशालाओं को रैपिड एंटीबॉडी जांच करने की अनुमति दे दी है। इस संबंध में जारी अधिसूचना के अनुसार नियत शर्तों को पूरी करने वाली निजी प्रयोगशालाओं को जिले या नगर निगम में मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी अनुमति प्रदान करेंगे। गुजरात सरकार ने निजी प्रयोगशालाओं को एलिसा और सीएलआईए एंटीबॉडी जांच कराने के लिए भी अनुमति दे दी है। राज्य में अब कोविड-19 के 16,487 सक्रिय मामले हैं।
मध्यप्रदेश : केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा कोविड-19 के ताजा दिशा निर्देश के अनुरुप राज्य सरकार ने भी राजनीतिक रैली में 100 से अधिक लोगों के इकठ्ठा होने पर नियमों में छूट दी है। हांलाकि आयोजकों को अनिवार्य रूप से उचित शारीरिक दूरी का पालन करना होगा।
छत्तीसगढ़ : राज्य सरकार ने अन्य राज्यों से आने वाले लोगों के लिए क्वारंटीन होने की बाध्यता समाप्त कर दी है। छत्तीसगढ़ सरकार ने वर्तमान में कोरोना वायरस की स्थिति को देखते हुए स्कूल ने खोलने का निर्णय भी लिया है। यह निर्णय गुरूवार को राज्य मंत्रीमंडल की बैठक में लिया गया। मंत्रीमंडल ने हर वर्ष एक नवंबर को छत्तीसगढ़ के स्थापना पर आयोजित होने वाले प्रमुख कार्यक्रमों को इस वर्ष आयोजित न करने का निर्णय भी लिया।
असम : राज्य में कल 1,188 और लोग कोविड-19 से संक्रमित पाए गए और 2,198 रोगियों को अस्पताल से छुट्टी दी गई। असम में अब कोविड-19 के कुल मामले 1,91,397,सक्रिय मामले 30,767 और 794 लोगों की मृत्यु हो चुकी है।
मेघालय : राज्य में अब कुल सक्रिय मामले 2,369 हैं और 4,832 लोग स्वस्थ हो चुके हैं।
नगालैंड : राज्य में 21 और लोग कोविड-19 पॉजिटिव मिले हैं।
FACT CHECK



*******
एमजी/एएम/एजे/डीए
(Release ID: 1663340)
Visitor Counter : 491