PIB Headquarters

कोविड-19 पर पीआईबी का दैनिक बुलेटिन

Posted On: 28 AUG 2020 6:18PM by PIB Delhi

Coat of arms of India PNG images free download

(पिछले 24 घंटों में जारी कोविड-19 से संबंधित प्रेस विज्ञप्तियां, पीआईबी के क्षेत्रीय कार्यालयों से मिली जानकारियां और पीआईबी द्वारा जांचे गए तथ्य शामिल हैं)

भारत में लगातार दूसरे दिन 9 लाख से अधिक कोविड नमूनों की जांच की गई, जांचे गए कुल नमूनों की संख्या करीब 4 करोड़ पहुंची।

बीते दो सप्ताह में 1 करोड़ से अधिक लोगों की कोविड जांच की गई।

भारत में कोविड-19 से ठीक होने वाले मरीजों की संख्या करीब 26 लाख है, पिछले 24 घंटों में 60,177 मरीज ठीक हुए हैं।

कोविड-19 मरीजों के बीच ठीक होने की दर बढ़कर 76.28 प्रतिशत तक पहुंच गई है।

कोविड-19 के मामलों में मृत्यु दर घटकर 1.82 प्रतिशत रह गई है।

कोविड-19 के सक्रिय मामले कुल कोविड मामलों का केवल 22 प्रतिशत हैं।

भारत में लगातार दूसरे दिन 9 लाख से अधिक कोविड नमूनों की जांच की गई, कोविड के नमूनों की जांच की कुल संख्या करीब 4 करोड़ के नए शिखर पर पहुंची, बीते दो सप्ताह में 1 करोड़ से अधिक लोगों की कोविड जांच की गई

केंद्र सरकार की टेस्ट, ट्रैक और ट्रीटकी रणनीति पर ध्यान केंद्रित करते हुए देश में लगातार दूसरे दिन कोविड-19 के नौ लाख से अधिक नमूनों की जांच की गई। भारत ने पहले ही कोविड-19 के दस लाख परीक्षण प्रतिदिन की क्षमता बनाई है। बीते 24 घंटों में 9,01,338 नमूनों की जांच की गई। इस तेजी के साथ देश में अब तक कोविड-19 के कुल करीब चार करोड़ नमूनों की जांच की गई है। आज तक 3.94,77,848 नमूनों की जांच हुई है। बीते दो सप्ताह में कोविड-19 के एक करोड़ से अधिक नमूनों की जांच की गई है। प्रति दस लाख लोगों पर जांच का अनुपात भी तेजी से बढ़ा है और दस लाख लोगों पर 28,607 लोगों की जांच की जा रही है। कोविड-19 को लेकर श्रेणीबद्ध और विकसित प्रतिक्रिया के परिणामस्वरूप जांच रणनीति बनाई गई है। इसके कारण देश भर में कोविड-19 के नमूनों की जांच की दर तेजी से बढ़ी है। देश भर में कोविड की जांच करने वाली प्रयोगशालाओं की संख्या में भी तेजी से बढ़ोत्तरी हुई है। देश भर में अब कोविड की जांच करने वाली 1564 प्रयोगशाला कार्यरत हैं। इनमें से 998 सरकारी और 566 निजी प्रयोगशालाएं हैं।

अधिक जानकारी के लिए पढ़ें-https://www.pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=1649300

कोविड-19 के सक्रिय मामले कुल कोविड मामलों का केवल 22 प्रतिशत हैं, कोविड-19 से ठीक होने वाले मरीजों की संख्या अब 26 लाख हुई, जो सक्रिय मामलों से 18 लाख से अधिक है

पिछले पांच महीनों में, कोविड-19 के कुल मामलों में से 3/4 से अधिक संक्रमित मरीज स्वस्थ हो चुके हैं और अब कुल मामलों के एक चौथाई से भी कम सक्रिय मामले रह गए हैं। कोविड-19 बीमारी से अब अधिक मरीजों के ठीक होने और घरों में आइसोलेशन (हल्के और मध्यम मामलों में) से उबरने तथा अस्पतालों (गंभीर और अति गंभीर मामलों) से छुट्टी मिलने के साथ ही भारत में इस बीमारी से अब तक ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 26 लाख के करीब है। पिछले 24 घंटों में 60,177 मरीज ठीक हुए हैं। इन राष्ट्रीय आंकड़ों के साथ, कोविड-19 मरीजों के बीच ठीक होने की दर बढ़कर 76.28 प्रतिशत तक पहुंच गई है। इस बीमारी से ठीक होने वाले लोगों की संख्या इसके सक्रिय मामलों का लगभग 3.5 गुना है। सक्रिय मामले कुल मामलों का 21.90 प्रतिशत है। ठीक होने वाले मरीजों की बढ़ती संख्या की वजह से ठीक होने वाले और इसके सक्रिय मामलों के बीच का अंतर 18 लाख से अधिक हो गया है। आज यह अंतर 18,41,925 है। आज की तारीख में देश भर में 1723 डीसीएच, 3,883 डीसीएचसी और 11,689 कोविड केयर सेंटर (सीसीसी) हैं, जिनमें कुल 15,89,105 आइसोलेशन बेड, 2,17,128 ऑक्सीजन युक्त बेड और 57,380 आईसीयू बेड हैं। कोरोना के संक्रमित मामलों के प्रभावी उपचार के परिणामस्वरूप मृत्यु दर में लगातार गिरावट आई है। आज मृत्यु दर 1.82 प्रतिशत दर्ज की गई है

अधिक जानकारी के लिए पढ़ें-https://www.pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=1649187

डॉ. हर्षवर्धन ने इंदौर के एमजीएम मेडिकल कॉलेज के सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक का डिजिटल रूप से उद्घाटन किया

केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के साथ महात्मा गांधी मेमोरियल कॉलेज, इंदौर में सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक (एसएसबी) का डिजिटल रूप से उद्घाटन किया। इस अवसर पर स्वास्थ्य और परिवार कल्याण राज्य मंत्री श्री अश्विनी कुमार चौबे भी मौजूद थे। यह मेडिकल कॉलेज एनसीडीसी सीरो-सर्वे के लिए नोडल एजेंसी भी था। एसएसबी का निर्माण प्रधानमंत्री स्वास्थ्य सुरक्षा योजना (पीएमएसएसवाई) के तहत 237 करोड़ रुपये के निवेश से किया गया है। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि केन्द्र ने कोविड-19 से लड़ने के प्रयासों को मजबूत करने के लिए मध्य प्रदेश को 13.99 लाख एन-95 मास्क, 7.97 लाख पीपीई किट, 54 लाख एचसीक्यू और 679 वेंटिलेटर प्रदान किए हैं। इसके अलावा केन्द्र सरकार ने 2,32,620 आरएनए निष्कर्षण किट, 5,87,140 आरटी-पीसीआर किट  और 2,55,850 वीटीएम किट भी प्रदान किए हैं।

अधिक जानकारी के लिए पढ़ें-https://www.pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=1649322

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने प्रधानमंत्री जन धन योजना (पीएम-जेडीवाई) के सफलतापूर्वक छह वर्ष पूरे होने पर प्रसन्नता व्यक्त की

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने प्रधानमंत्री जन धन योजना (पीएम-जेडीवाई) के सफलतापूर्वक छह वर्ष पूरे होने पर प्रसन्नता व्यक्त की है। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने कहा कि आज से छह साल पहले बैंकिंग सुविधा से वंचित लोगों को बैंकिंग सुविधा देने के महत्वाकांक्षी लक्ष्य के साथ प्रधानमंत्री जन धन योजना की शुरुआत की गई थी। यह योजना एक गेम चेंजर सिद्ध हुई और यह अनेक निर्धनता उन्मूलन कार्यक्रमों का आधार बनी जिसका लाभ करोड़ों लोगों को मिला। इस योजना के लाभार्थियों में बड़ी संख्या में ग्रामीण क्षेत्र के लोग और महिलाएं हैं। मैं पीएम-जेडीवाई को सफल बनाने के पीछे अथक परिश्रम करने वाले सभी लोगों की भी सराहना करता हूं।

अधिक जानकारी के लिए पढ़ें-https://www.pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=1649162

प्रधानमंत्री मोदी ने रक्षा विनिर्माण में आत्मनिर्भर भारत पर सेमिनार को संबोधित किया

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने कल वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रक्षा विनिर्माण में आत्मनिर्भर भारत पर सेमिनार को संबोधित किया। रक्षा विनिर्माण में आत्मनिर्भर बनने की आवश्यकता पर जोर देते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि हमारा उद्देश्य रक्षा उत्पादन को बढ़ावा देना, नई तकनीक विकसित करना और रक्षा क्षेत्र में निजी क्षेत्र को महत्वपूर्ण भूमिका देना है। प्रधानमंत्री ने रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह और उनकी पूरी टीम को एक मिशन के तौर पर काम करने एवं अथक प्रयासों के लिए बधाई देते हुए कहा कि इस सेमिनार से रक्षा उत्पादन में आत्मनिर्भरता हासिल करने के उद्देश्य को निश्चित रूप से गति मिलेगी। उन्होंने कहा कि इस दिशा में कई ठोस कदम उठाए गए हैं, जैसे: लाइसेंस प्रक्रिया में सुधार, सभी के लिए समान अवसर उपलब्ध कराना, निर्यात प्रक्रिया को सरल बनाना आदि। प्रधानमंत्री ने कहा कि एक आधुनिक और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण के लिए रक्षा क्षेत्र में आत्मविश्वास की भावना आवश्यक है। सीडीएस की नियुक्ति जैसे निर्णय, जो दशकों से लंबित थे, अब लिए गए हैं और यह नए भारत के आत्मविश्वास को दर्शाता है। चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ की नियुक्ति से तीनों सेनाओं में बेहतर तालमेल और समन्वय स्थापित हुआ है। साथ ही इससे रक्षा खरीद को बढ़ाने में भी मदद मिली है। इसी प्रकार उन्होंने कहा कि रक्षा क्षेत्र में स्वचालित मार्ग से 74 प्रतिशत एफडीआई की अनुमति दी गई है जो नए भारत के आत्मविश्वास को दर्शाता है।

अधिक जानकारी के लिए पढ़ें-https://www.pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=1649142

प्रधानमंत्री जन धन योजना (पीएमजेडीवाई) - वित्तीय समावेशन के लिए राष्ट्रीय मिशन, सफलतापूर्वक लागू होने के छह साल पूरे

वित्तीय समावेशन सरकार की एक राष्ट्रीय प्राथमिकता है क्योंकि यह समावेशी विकास के लिए मार्ग प्रशस्त करता है। इसी प्रतिबद्धता के साथ शुरू की गई प्रधानमंत्री जन धन योजना (पीएमजेडीवाई) एक महत्वपूर्ण पहल है जो दुनिया में सबसे बड़ी वित्तीय समावेशन पहलों में से एक है। केंद्रीय वित्त एवं कॉर्पोरेट कार्य मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण ने पीएमजेडीवाई की छठी वर्षगांठ पर इस योजना के महत्व को दोहराया। उन्होंने कहा, “प्रधानमंत्री जन धन योजना मोदी सरकार के जन केंद्रित आर्थिक कार्यक्रमों की बुनियाद रही है। चाहे प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण हो अथवा कोविड-19 संबंधी वित्तीय सहायता, पीएम-किसान, मनरेगा के तहत मजदूरी में वृद्धि, जीवन एवं स्वास्थ्य बीमा कवर, प्रत्येक वयस्क को बैंक खाता प्रदान करने के लिए उठाया गया पहला कदम था जिसे पीएमजेडीवाई ने लगभग पूरा कर लिया है।वित्त एवं कॉर्पोरेट कार्य राज्य मंत्री श्री अनुराग ठाकुर ने कहा आज कोविड-19 के दौर में हमने डीबीटी में उल्लेखनीय तेजी और सहजता देखी है। इसने समाज के कमजोर वर्गों को सशक्त बनाने और उन्हें वित्तीय सुरक्षा प्रदान करने में मदद की है। इसका एक महत्वपूर्ण पहलू यह भी है कि पीएम जन धन खातों के माध्यम से डीबीटी ने यह सुनिश्चित किया है कि प्रत्येक रुपया निर्धारित लाभार्थी तक पहुंच जाए और उसमें कोई गड़बड़ी न होने पाए।19 अगस्त 2020 के अनुसार पीएमजेडीवाई खातों की कुल संख्या: 40.35 करोड़, ग्रामीण पीएमजेडीवाई खाते: 63.6 प्रतिशत, महिला पीएमजेडीवाई खाते: 55.2 प्रतिशत है।

अधिक जानकारी के लिए पढ़ें-https://www.pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=1649108

केंद्रीय होटल प्रबंधन संस्थान और भारतीय पर्यटन और यात्रा प्रबंधन संस्थान द्वारा कोविड-19 महामारी के दौरान एक भारत, श्रेष्ठ भारतकार्यक्रम पर विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया

पर्यटन मंत्रालय विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से एक भारत श्रेष्ठ भारत की भावना को बढ़ावा देने के लिए निरंतर काम कर रहा है। कोविड-19 महामारी के दौरान राष्ट्रीय होटल प्रबंध एवं कैटरिंग प्रौद्योगिकी परिषद से संबद्ध केंद्रीय होटल प्रबंधन संस्थान और भारतीय पर्यटन और यात्रा प्रबंधन संस्थान ने 8 मई 2020 से 24 अगस्त, 2020 तक एक भारत, श्रेष्ठ भारतके अंतर्गत अनेक गतिविधियों का आयोजन किया। इन गतिविधियों में एक भारत, श्रेष्ठ भारतकी भावना के अनुरूप लोगों ने उत्साह से भाग लिया। मई, 2020 में 20 केंद्रीय होटल प्रबंध संस्थान में 27 गतिविधियों का आयोजन किया गया। इनमें 32 राज्यों के 6,141 लोगों ने भागीदारी की।

अधिक जानकारी के लिए पढ़ें-https://www.pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=1649226

केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज (जेएनएमसी) परीक्षा केंद्र का वर्चुअल माध्यम से उद्घाटन किया

 केंद्रीय शिक्षा मंत्री श्री रमेश पोखरियाल निशंकने वीडियो कॉन्फ्रेंiसिंग के माध्यम से कल अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज (जेएनएमसी) परीक्षा केंद्र का उद्घाटन किया। इस परीक्षा केंद्र के निर्माण के लिए केंद्र सरकार ने 2 करोड़ रुपये की सहायता दी है। इस अवसर पर अपने संबोधन में केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने कहा कि आज संपूर्ण विश्व कोविड-19 के कारण अभूतपूर्व संकट का सामना कर रहा है और इसमें शिक्षा और अध्ययन क्षेत्र विशेष रूप से सम्मिलित हैं। अध्ययन केंद्र और विद्यार्थी इससे प्रभावित न हों, यह सुनिश्चित करने के लिए केंद्र सरकार प्रतिबद्ध है। अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) ने स्वतंत्रता संग्राम में निर्णायक भूमिका निभाई थी और यह अभी भी देशभक्ति का सशक्त भाव दर्शाता है। एएमयू की शैक्षणिक उत्कृष्टता ने इसे अमूल्य राष्ट्रीय संपत्ति बनाया है। कोविड-19 महामारी के समय इसके मेडिकल कॉलेज आशा की नई किरण बन कर उभरे हैं। उन्होंने कोरोना वायरस महामारी के कारण विपरीत परिस्थितियों में भी निरंतर सकारात्मक बदलाव के साथ संपूर्ण विकास सुनिश्चित करने के लिए अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के कुलपति को बधाई दी।

अधिक जानकारी के लिए पढ़ें-https://www.pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=1649122

पीआईबी के क्षेत्रीय कार्यालयों से मिली जानकारियां

अरुणाचल प्रदेश: अरुणाचल प्रदेश में, कुल सक्रिय मामलों की संख्या एक हजार से अधिक हो गई है। पिछले 24 घंटों के दौरान 78 नए मरीजों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। वर्तमान में राज्य में 1,007 सक्रिय मामले हैं। स्वस्थ होने की दर 72 प्रतिशत से अधिक है और 2,621 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई हैं।

असम: असम में पिछले 24 घंटों के दौरान 2,345 कोविड-19 मरीजों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। गुरुवार तक 79,307 मरीजों को छुट्टी दे दी गई है और अब राज्य में सक्रिय मामले 19,219 हैं।

मणिपुर: मणिपुर में पिछले 24 घंटों के दौरान, 140 और मरीजों में कोविड-19 संक्रमण की पुष्टि हुई है। इनमें से, 119 मरीजों का कोई यात्रा का इतिहास नहीं था। 128 मरीजों के स्वस्थ होने के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। राज्य में स्वस्थ होने की दर 69 प्रतिशत है।

मेघालय: मेघालय में कोविड-19 से संक्रमितों की संख्या 1,222 तक पहुंच गई है। उनमें से 414 बीएसएफ और सशस्त्र बल से हैं तथा 808 अन्य हैं। राज्य में अब तक कुल 899 मरीज स्वस्थ हुए हैं।

मिजोरम: मिजोरम में आज कोविड-19 संक्रमितों की संख्या 1,000 का आंकड़ा पार कर गई है।

नागालैंड: नागालैंड में उप-मुख्यमंत्री श्री वाई पैटन, जो वोखा जिले के कोविड-19 के प्रभारी भी हैं, ने जिले में स्थिति की समीक्षा की। कुछ गांवों और कॉलनियों में प्रवेश प्रतिबंधों पर चिंता व्यक्त की है। कोविड-19 संक्रमितों का पता चलने के बाद जिला प्रशासन द्वारा कोहिमा में 5 और स्थानों को सील कर दिया गया है।

महाराष्ट्र: महाराष्ट्र में गुरुवार को 14,718 नए मामले और 355 लोगों की मौत के बाद, राज्य में कोरोनो-वायरस संक्रमितों की कुल संख्या अब 7,33,568 तक पहुंच गई है और मरने वालों का आंकड़ा 23,444 हो गया है। यहां तक कि पुणे में प्रति दिन कोरोना-वायरस संक्रमण के 1,000 से अधिक नए मामले सामने आ रहे हैं, पुणे नगर निगम (पीएमसी) इस महामारी के खिलाफ लड़ाई में अच्छे तरीके से काम कर रही है। पीएमसी क्षेत्रों में स्वस्थ होने वालों की दर 80.48 प्रतिशत तक पहुंच गई है, जो कि मुंबई के 81.32 प्रतिशत की दर के करीब है, हालांकि पुणे में राज्य की राजधानी की तुलना में सक्रिय मामलों की दर अधिक है।

गुजरात: राज्य में पिछले 24 घंटों के दौरान कोविड-19 के 1,190 नए मरीजों में संक्रमण की पुष्टि हुई है, जिसके बाद कुल संख्या अब 91,329 हो गई है। 258 नए संक्रमित मरीजों के साथ, सूरत जिले ने 20,000 का आंकड़ा पार कर लिया है। अहमदाबाद में 163 नए मामले दर्ज किए गए जबकि वड़ोदरा में 123 मामले सामने आए। इस बीच, गुरुवार को किए गए 76,227 परीक्षणों के साथ कुल परीक्षण का आंकड़ा 20 लाख को पार कर गया है।

राजस्थान: राजस्थान में, मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) में कार्यरत 9 और मुख्यमंत्री निवास (सीएमआर) में काम करने वाले एक कर्मचारी में कोरोना-वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है। इसके बाद मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने सभी निर्धारित कार्यक्रमों और बैठकों को रद्द कर दिया है। राजस्थान में गुरुवार को 633 नए मरीजों में संक्रमण की पुष्टि होने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या 75,303 तक पहुंच गई है।

मध्य प्रदेश: राज्य के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कोविड-19 महामारी को नियंत्रित करने के लिए स्वास्थ्य विभाग और अन्य अधिकारियों को राज्य के 10 जिलों पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया है। इन जिलों में इंदौर, ग्वालियर, भोपाल, जबलपुर, झाबुआ, शिवपुरी, धार, खरगोन, उज्जैन और सागर शामिल हैं। जहां तक सक्रिय मामलों की संख्या का सवाल है तो मध्य प्रदेश देश में 16वें स्थान पर है। गुरुवार को, सक्रिय मामलों की संख्या 12,422 थी।

केरल: राज्य में कोविड-19 के तेजी से प्रसार को देखते हुए, स्वास्थ्य विभाग ने अधिक क्षेत्रों में परीक्षण के लिए एक संशोधित प्रहरी निगरानी योजना लेकर आया है। स्थानीय स्व-सरकारी निकायों को नमूने एकत्र करने और हर सप्ताह कोविड परीक्षण करने के निर्देश दिए गए हैं।  प्रमुख परिवर्तनों में से एक तेजी से प्रतिजन परख के साथ प्रहरी निगरानी के लिए आरटी-पीसीआर परीक्षणों की जगह ले रहा है। इसके माध्यम से परिणाम तेजी से मिलने की उम्मीद है। अधिकांश जिलों में प्रतिदिन 100 से अधिक कोविड मामले दर्ज किए जा रहे हैं। राज्य में आज एक और कोविड मरीज की मृत्यु होने के बाद कुल संख्या 268 हो गई। केरल में कल 2,406 नए मरीजों में संक्रमण की पुष्टि हुई। वर्तमान में, 22,673 मरीजों का इलाज चल रहा है और 1.93 लाख लोग विभिन्न जिलों में निगरानी में रखे गए हैं।

तमिलनाडु: केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में पिछले 24 घंटों में अब तक संबसे अधिक 604 नए मरीजों में संक्रमण की पुष्टि हुई है और 9 मरीजों की मौत हुई है। इसके बाद कुल मामलों की संख्या 13,024, सक्रिय मामलों की संख्या 4,745 और मौत का आंकड़ा 199 तक पहुंच गया है। दक्षिणी रेलवे के त्रिची संभाग में रेलगाड़ियों के निलंबन के कारण अप्रैल से जुलाई तक यात्री आय में 100 करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री श्री एडापड्डी के. पलानीसामी का कहना है कि तमिलनाडु महामारी के दौरान भी अधिकतम निवेश आकर्षित करने में सभी राज्यों में अग्रणी रहा है, जिससे और रोजगार के अवसर पैदा होंगे।

कर्नाटक: प्राथमिक और माध्यमिक शिक्षा मंत्री श्री सुरेश कुमार ने कहा कि हमें अभी भी नहीं पता है कि स्कूल कब तक खोले जाएंगे और अगर खुलते भी हैं तो कक्षाएं कैसे संचालित की जाएंगी। राज्य में गुरुवार को कोविड संक्रमण के मामलों में सबसे अधिक एक दिन में वृद्धि दर्ज की गई, 9,386 नए मरीजों में संक्रमण की पुष्टि होने के बाद कुल संख्या 3,09,792 हो गई। बेंगलूरु में 3,357 नए मरीजों में वायरस के संक्रमण की पुष्टि हुई।

आंध्र प्रदेश: राज्य ने सरकारी अस्पतालों के डॉक्टरों के परिवारों का समर्थन करने का फैसला किया है जिन्होंने कोविड मरीजों के इलाज के दौरान अपना जीवन बलिदान कर दिया। एपी चिकित्सा स्वास्थ्य विभाग ने इस आशय के आदेश जारी किए हैं कि परिवार के सदस्यों में से एक को एक महीने के अंदर सरकारी नौकरी देने के लिए कदम उठाए जाएंगे। राज्य के डीजीपी (जेल) के अनुसार, आंध्र प्रदेश की जेलों में बंद 1,375 कैदियों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। केवल एक कैदी की इस वायरस के कारण मौत हुई है। अधिकांश मामले बिना लक्षण वाले हैं और उसके उपचार के लिए पर्याप्त व्यवस्था की गई है। गुरुवार को कुल संक्रमितों की संख्या 4 लाख के करीब पहुंचते हुए 3.93 लाख हो गई। 

तेलंगाना: पिछले 24 घंटों में 2,932 नए मरीजों में संक्रमण की पुष्टि हुई, 1,580 मरीज स्वस्थ हुए और 11 की मौत हुई; 2,932 में से, 520 जीएचएमसी में दर्ज किए गए। कुल मामले: 1,17,415; सक्रिय मामले: 28,941; मृतक: 799; स्वस्थ होने वाले: 87,675। स्वास्थ्य मंत्री श्री एटेला राजेंदर ने कहा कि राज्य सरकार ने कोविड-19 परीक्षण क्षमता को बढ़ाया है, स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग पिछले सप्ताह से प्रतिदिन 50,000 से 60,000 परीक्षण कर रहा है।

पीआईबी द्वारा जांचे गए तथ्य

***

एमजी/एएम/एसके/पीकेपी



(Release ID: 1649452) Visitor Counter : 247