स्‍वास्‍थ्‍य एवं परिवार कल्‍याण मंत्रालय

भारत में कोविड-19 संक्रमण से ठीक होने वाले मरीजों की संख्या बढ़ने के साथ ही सक्रिय मामलों और इसके बीच का अंतर भी बढ़ता जा रहा है


ठीक होने वाले मरीजों की संख्या इसके सक्रिय मामलों का 3.5 गुना है

Posted On: 26 AUG 2020 1:06PM by PIB Delhi

भारत में कोविड-19 संक्रमण से ठीक होने वाले मरीजों की संख्या आज इसके सक्रिय मामलों के 3.5 गुना से अधिक हो गई है।

पिछले कई दिनों से इस बीमारी से एक ही दिन में ठीक होने वाले मरीजों का आंकड़ा 60,000 से अधिक रहा है। पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के 63,173 मरीजों के ठीक होने के साथ ही इस बीमारी से अब तक कुल 24,67,758 लोग उपचार के बाद स्वस्थ हो चुके हैं। ठीक होने की इस रफ्तार का इस बीमारी से ठीक होने वाले मरीजों की प्रतिशतता और इसके सक्रिय मामलों की प्रतिशतता के बीच का अंतर बढ़ाने में अहम योगदान रहा है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image001DAMN.jpg

भारत में कोविड-19 बीमारी के सक्रिय मामलों (7,07,267) से 17,60,489 अधिक लोग ठीक हुए हैं। इसके साथ ही, भारत में कोविड-19 रोगियों में स्वस्थ होने की दर बढ़कर आज 76%(76.30%)को पार कर गई है।

भारत में संक्रमितों के ठीक होने की इस बड़ी संख्या से देश पर वास्तविक केसलोड कम हुआ यानी इसके सक्रिय मामलों में और कमी आई है। वर्तमान में यह कुल संक्रमित मामलों का केवल 21.87% है।

व्यापक तौर पर संक्रमण के आक्रामक परीक्षण के जरिए संक्रमितों का शुरुआती पता लगाने और अस्पतालों में भर्ती मरीजों का कुशल नैदानिक उपचार के केंद्र और राज्य/केंद्र शासित प्रदेश सरकारों के समन्वित प्रयासों ने लगातार कम होती मृत्यु दर रूप में बेहतर नतीजे दिखाए हैं। यह आज की तारीख में 1.84% है, और इसमें लगातार गिरावट आ रही है।

कोविड-19 से संबंधित तकनीकी मुद्दों, दिशा-निर्देशों एवं परामर्शों पर सभी प्रामाणिक और अद्यतन जानकारी के लिए कृपया नियमित रूप से https://www.mohfw.gov.in/और @MoHFW_INDIA देखें।

कोविड-19 से संबंधित तकनीकी सवाल technicalquery.covid19[at]gov[dot]in और अन्य सवाल ncov2019[at]gov[dot]in एवं @CovidIndiaSeva पर भेजे जा सकते हैं।

कोविड-19 को लेकर यदि कोई सवाल हो तो स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के हेल्पलाइन नंबर: + 91-11-23978046या 1075 (टोल-फ्री) पर कॉल करें। राज्यों / केंद्रशासित प्रदेशों के हेल्पलाइन नंबरों की सूची भी https://www.mohfw.gov.in/pdf/coronvavirushelplinenumber.pdfपर उपलब्ध है।

***

एमजी/एएम/एके/एसएस



(Release ID: 1648692) Visitor Counter : 241