PIB Headquarters

कोविड-19 पर पीआईबी का दैनिक बुलेटिन

Posted On: 02 AUG 2020 6:29PM by PIB Delhi

 

Coat of arms of India PNG images free download

(पिछले 24 घंटों में जारी कोविड-19 से संबंधित प्रेस विज्ञप्तियां, पीआईबी के क्षेत्रीय कार्यालयों से मिली जानकारियां और पीआईबी द्वारा जांचे गए तथ्य शामिल हैं)

भारत में कोविड-19 से अब तक एक दिन में सबसे अधिक 51,255 मरीज ठीक हुए।

कोविड-19 से ठीक होने वाले लोगों की संख्या करीब 11.5 लाख हुई।

ठीक होने (रिकवरी) की दर बढ़कर 65.44 प्रतिशत हो गई।

कोरोना के मामलों में मृत्यु दर में निरंतर गिरावट जारी है और यह 2.13 प्रतिशत है।

सक्रिय मामले (5,67,730) कुल मामलों का 32.43 प्रतिशत हिस्सा है।

डॉ. हर्षवर्धन ने सार्स-कोव-2 के पहले संपूर्ण भारत 1000 जीनोम सेक्वेंसिंग के सफल समापन की घोषणा की।

भारत में कोविड-19 से अब तक एक दिन में सबसे अधिक 51,255 मरीज ठीक हुए; कोविड-19 से ठीक होने वाले लोगों की संख्या करीब 11.5 लाख हुई; ठीक होने (रिकवरी) की दर बढ़कर 65.44 प्रतिशत हो गई; कोरोना के मामलों में मृत्यु दर में निरंतर गिरावट जारी है और यह 2.13 प्रतिशत है

भारत में पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के 51,000 से अधिक मरीज ठीक हुए हैं। 51,225 मरीजों के ठीक होने और उन्हें अस्पातल से छुट्टी मिलने के साथ ही कोविड-19 से ठीक होने वाले लोगों की कुल संख्या बढ़कर 11,45,629 हो गई है। पिछले 24 घंटों में एक दिन के दौरान अब तक सबसे अधिक मरीजों के ठीक होने के साथ ही इस बीमारी से ठीक होने की दर अब तक की सबसे अधिक 65.44 प्रतिशत हो गई है। इसका मतलब है कि अब कोविड-19 के अधिक से अधिक मरीज ठीक हो रहे हैं और उन्हें अस्पतालों से छुट्टी दी जा रही है। पहली बार 10 जून 2020 को इस बीमारी से ठीक होने वालों की संख्या इसके सक्रिय मामलों की संख्या से 1,573 अधिक थी जो आज की तारीख में बढ़कर 5,77,899 हो गई है। भारत में अभी सक्रिय मामलों का ही वास्तविक भार है और वर्तमान में सक्रिय मामले (5,67,730) कुल मामलों का 32.43 प्रतिशत हिस्सा है। सभी सक्रिय मामले अस्पतालों में और घरेलू आइसोलेशन में चिकित्सकीय देख-रेख में हैं। वैश्विक औसत की तुलना में भारत में मृत्यु दर (सीएफआर) सबसे कम में से एक है जो 2.13 प्रतिशत है।

अधिक जानकारी के लिए पढ़ें-https://www.pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=1643032

डॉ. हर्षवर्धन ने सार्स-कोव-2 के पहले संपूर्ण भारत 1000 जीनोम सेक्वेंसिंग के सफल समापन की घोषणा की

केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा पृथ्वी विज्ञान मंत्री डॉ. हर्ष वर्धन ने कल सार्स-कोव-2 के पहले संपूर्ण भारत 1000 जीनोम सेक्वेंसिंग के सफल समापन की घोषणा की। उन्होंने जैव प्रौद्योगिकी विभाग (डीबीटी) के साथ एक बैठक की तथा डीबीटी, जैव प्रौद्योगिकी उद्योग अनुसंधान सहायता परिषद (बीआईआरएसी) तथा डीबीटी-स्वायत्तशासी संस्थानों (एआई) की कोविड-19 गतिविधियों की समीक्षा की। बैठक के दौरान, डॉ. हर्षवर्धन ने जैव प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा रिकॉर्ड समय में स्थापित पांच समर्पित कोविड-19 बायो रिपोजिटरीज के सबसे बड़े नेटवर्क को लॉन्च किया तथा राष्ट्र को समर्पित भी किया। ये हैं-ट्रांसनेशनल हेल्थ साइंस एवं टेक्नोलॉजी इंस्टीट्यूट (टीएचएसटीआई) फरीदाबाद, इंस्टीट्यूट ऑफ लाइफ साइंस (आईएलएस) भुवनेश्वर, इंस्टीट्यूट ऑफ लिवर एंड बिलियरी साइंसेज (आईएलबीएस) नई दिल्ली, नेशनल सेंटर फॉर सेल साइंस (एनसीसीएस) पुणे एवं इंस्टीट्यूट फॉर स्टेम सेल साइंस एवं रिजेनेरेटिव मेडिसिन (इनस्टेम) बेंगलुरु। उन्होंने इस महामारी को कम करने के लिए अनथक युद्धमें डीबीटी के प्रयासों की सराहना की।

अधिक जानकारी के लिए पढ़ें-https://www.pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=1642936

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने दुनिया के सबसे बड़े हैकाथॉन के ग्रैंड फिनाले के प्रतिभागियों के साथ बातचीत की

स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन के ग्रैंड फिनाले में बोलते हुए, प्रधानमंत्री ने कहा कि छात्र देश के सामने आने वाली चुनौतियों के कई समाधानों पर काम कर रहे हैं। समस्याओं के समाधान देने के साथ ही यह डेटा, डिजिटलीकरण और हाई-टेक भविष्य को लेकर भारत की आकांक्षाओं को भी मजबूत करता है। नई शिक्षा नीति पर प्रधानमंत्री ने कहा कि इसे 21वीं सदी के युवाओं की सोच, जरूरतों, उम्मीदों और आकांक्षाओँ को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ एक नीति का दस्तावेज नहीं है बल्कि 130 करोड़ से ज्यादा भारतीयों की आकांक्षाओं का प्रतिबिम्ब भी है। प्रधानमंत्री ने कहा कि वैसे तो नीति लोकल (स्थानीय) पर केंद्रित है, पर वैश्विक एकीकरण पर भी समान रूप से ध्यान दिया गया है। शीर्ष वैश्विक संस्थानों को भारत में परिसर खोलने के लिए प्रोत्साहित किया गया है। इससे पहले, केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री श्री रमेश पोखरियाल निशंकने स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन (सॉफ्टवेयर)-2020 के चौथे संस्करण के ग्रैंड फिनाले का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने हमारे देश में डिजिटल डिवाइड को पाटने के लिए  डिजिटल इंडिया की परिकल्पना की है और विकास को व्यापक जन आंदोलन बनाने और भारत में सभी की पहुंच में शासन को स्थापित करने के लिए डिजिटल साक्षरता को बढ़ावा दिया है। हम सभी वर्तमान कोविड-19 महामारी के दौरान डिजिटल इंडिया की पहल से मिलने वाले लाभों के गवाह बन रहे हैं।

अधिक जानकारी के लिए पढ़ें-https://pib.gov.in/PressReleseDetail.aspx?PRID=1642938

जेएनसीएएसआर के वैज्ञानिकों ने महामारी में महत्वपूर्ण संसाधनों का अनुमान लगाने और उसकी रणनीति बनाने के लिए मॉडल विकसित किया

महामारी के शुरुआती चरण में किसी देश में स्वास्थ्य व्यवस्था को ऐसे हालात का सामना करना पड़ता है जहां उससे कोई बच नहीं सकता है-ऐसे में संक्रमित लोगों की विशिष्ट और सटीक टेस्टिंग की आवश्यकता होती है ताकि उन्हें आइसोलेट किया जा सके। ऐसे में टेस्ट को लेकर सप्ताह या महीने में अग्रिम तौर पर संक्रमितों लोगों की संख्या का अनुमान लगाने की जरूरत होती है। और फिर, इन आंकड़ों का उपयोग देश के प्रत्येक जिले में स्वास्थ्य सेवा सूची आवश्यकताओं का पूर्वानुमान लगाने के लिए किया जाना चाहिए। लेकिन पूर्वानुमानों को लेकर कौन सा मॉडल अपनाया जाए, अगर मॉडल के इनपुट अनिश्चित मापदंडों पर मिल रहे हो तो? विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग, भारत सरकार के तहत एक स्वायत्त संस्थान जवाहरलाल नेहरू सेंटर फॉर एडवांस्ड साइंटिफिक रिसर्च (जेएनसीएएसआर) और भारतीय विज्ञान संस्थान (आईआईएस) के वैज्ञानिकों ने इस समस्या के समाधान के लिए एक मॉडल तैयार किया है जिसका उदाहरण के तौर पर कोविड-19 के शुरुआती चरण में इस्तेमाल किया जा रहा है।

अधिक जानकारी के लिए पढ़ें-https://www.pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=1643122

श्री नितिन गडकरी ने अगरबत्ती उत्पादन क्षेत्र में भारत को आत्म-निर्भर बनाने के लिए एक नई योजना को मंजूरी दी

केंद्रीय एमएसएमई मंत्री श्री नितिन गडकरी ने अगरबत्ती उत्पादन में भारत को आत्म-निर्भर बनाने के लिए खादी और ग्रामोद्योग आयोग (केवीआईसी) द्वारा प्रस्तावित एक अद्वितीय रोजगार सृजन कार्यक्रम को मंजूरी दे दी है। खादी अगरबत्ती आत्म-निर्भर मिशननाम के इस कार्यक्रम का उद्देश्य देश के विभिन्न हिस्सों में बेरोजगारों और प्रवासी श्रमिकों के लिए रोजगार पैदा करना और घरेलू अगरबत्ती उत्पादन में पर्याप्त तेजी लाना है। इस योजना को दो प्रमुख फैसलोंअगरबत्ती के कच्चे माल पर आयात प्रतिबंध और बांस के डंडों पर आयात शुल्क में बढ़ोत्तरी- को देखते हुए बनाया गया।

अधिक जानकारी के लिए पढ़ें-https://www.pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=1643047

रेल मंत्रालय ने पहली बार 2320 सेवानिवृत्त पदाधिकारियों के लिए आभासी सेवानिवृत्ति समारोह का आयोजन किया

रेल मंत्रालय ने अपनी तरह के पहले आयोजन में 31 जुलाई, 2020 को सेवानिवृत्त हुए भारतीय रेलवे के अधिकारियों/कर्मचारियों के लिए एक आभासी (वर्चुअल) सेवानिवृत्ति समारोह का आयोजन किया। यह एक ऐसा विशिष्टम आयोजन था, जिसमें सभी जोन/डिवीजनों/उत्पादन इकाइयों को एक ही प्लेटफॉर्म पर अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ जोड़ा (कनेक्ट) गया था। इस अवसर पर श्री पीयूष गोयल ने कहा, ‘यह खुशी और गम का दिन है। यह खुशी का अवसर इसलिए है क्योंकि इन पदाधिकारियों ने विभिन्न क्षेत्रों में, विभिन्न पदों पर, विभिन्न दायित्वों के निर्वहन के लिए लंबी अवधि तक अपनी सेवाएं प्रदान की हैं। पिछले कुछ वर्षों में रेलवे ने अपनी कार्यशैली में उल्ले्खनीय सुधार दर्शाया है। कोविड काल में मालगाड़ियों, पार्सल गाड़ियों, श्रमिक विशेष रेलगाड़ियों का परिचालन किया गया। रेलवे ने महामारी के दौरान देश की सेवा के लिए अपनी ओर से सर्वश्रेष्ठ प्रयास किए हैं। रेल कर्मचारी कोरोना योद्धाओं से कमतर नहीं हैं। मैं कोविड के खिलाफ लड़ाई के दौरान सर्वश्रेष्ठ प्रयास करने के लिए कर्मचारियों की सराहना करता हूं।

अधिक जानकारी के लिए पढ़ें-https://www.pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=1643033

पीआईबी के क्षेत्रीय कार्यालयों से मिली जानकारियां

पंजाब: पंजाब सरकार द्वारा कोरोना की रोकथाम के लिए शुरू किए गए जागरूकता अभियान, मिशन फतेह, के तहत चिकित्सा शिक्षा और अनुसंधान विभाग ने चिकित्सा महाविद्यालयों, जिला अस्पतालों और फ्रंटलाइन कार्यकर्ताओं को विशेष प्रशिक्षण के माध्यम से कोविड-19 का मुकाबला करने के लिए पारंपरिक तरीकों के बजाय नवीनतम दृष्टिकोण अपनाकर जमीनी स्तर पर कार्य किया जा रहा है।

केरल: राज्य में 11 महीने की एक बच्ची समेत 6 कोविड-19 मरीजों की मृत्यु हुई है। तटीय इलाकों में समूह में संक्रमण फैलने से राज्य की राजधानी में संपर्क में आने वाले मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। पिछले 3 दिनों में शहर के बीचों-बीच स्थित एक बड़ी कॉलोनी में 50 से अधिक लोग संक्रमित पाए गए हैं। पुलिस मुख्यालय में एक डीवाईएसपी और अन्य छह पुलिसकर्मियों में भी संक्रमण की पुष्टि हुई है। कोल्लम जेल के 14 कैदियों में भी संक्रमण की पुष्टि हुई है। इस बीच, आयोजकों के अनुसार, कोच्चि-मुजिरिस बायनेले कोविड-19 मानदंडों के अनुरूप होगा। कल राज्य में 1,129 नए मरीजों में संक्रमण की पुष्टि हुई, जिनमें से 58 अज्ञात स्रोतों वाले जबकि 880 एक-दूसरे के संपर्क में आने वाले मामले थे। विभिन्न जिलों में 10,862 सक्रिय मामले हैं और पूरे राज्य में करीब एक लाख 43 हजार लोगों को निगरानी में रखा गया है।

तमिलनाडु: स्कूल शिक्षा विभाग ने स्कूलों को इस वर्ष के स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए मुख्य अतिथि के रूप में डॉक्टरों, सेनेटरी कर्मचारियों, पैरामेडिकल स्टॉफ और स्वयंसेवकों सहित कोविड-19 से स्वस्थ हुए कर्म वीरों और फ्रंटलाइन कार्यकर्ताओं को आमंत्रित करने को कहा है। तमिलनाडु के राज्यपाल श्री बनवारीलाल पुरोहित, जो पहले होम क्वारंटीन में थे, उन्हें अब चेन्नई के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। राज्य में 2.5 लाख संक्रमित मरीज हैं, जिनमें से चेन्नई में ही एक लाख से ज्यादा हैं, शनिवार को 5,879 नए संक्रमित मरीजों की पुष्टि हुई है वहीं 7,010 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। 99 मरीजों की मौत के बाद मृतकों की कुल संख्या 4,034 हो गई है।

कर्नाटक: बेंगलुरु शहर में ही कंटेनमेंट जोन (संक्रमण प्रभावित क्षेत्र) की संख्या 20 हजार से अधिक है। चित्रदुर्ग शहर में 110 साल की एक महिला ने स्वस्थ होकर कोविड-19 पर सफलतापूर्वक विजय प्राप्त की है। कर्नाटक राज्य मानवाधिकार आयोग ने राज्य सरकार के खिलाफ पूर्व कांग्रेस मंत्री द्वारा दायर शिकायत के आधार पर कोविड-19 मरीजों के साथ व्यवहार करने में कथित लापरवाही के लिए मामला दर्ज किया है। कल राज्य में 5,172 नए मरीजों में संक्रमण की पुष्टि हुई, 3,860 लोगों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है और 98 मरीजों की मौत हो गई है; बेंगलुरु शहर में 1,852 नए मरीजों में संक्रमण पाया गया। कुल मामले: 1,29,287; सक्रिय मामले: 73,219; मृतकों की संख्या: 2,412.

आंध्र प्रदेश: राज्य के स्वास्थ्य आयुक्त ने कहा है कि आंध्र प्रदेश में कोविड-19 की स्थिति चिंताजनक नहीं है और बुनियादी ढांचे तथा दवाओं के मामले में कोई कमी नहीं होने से  प्रभावित मरीजों को उपचार प्रदान करने के लिए राज्य पूरी तरह से तैयार है। वर्तमान में, 2800 आईसीयू बिस्तर, 11,353 ऑक्सीजन के साथ वाले बिस्तर और 12,000 सामान्य बिस्तर उपलब्ध हैं; स्वास्थ्य आयुक्त ने कहा कि 26,153 बिस्तर सरकारी और निजी अस्पतालों में अभी भी खाली हैं। राज्य में कल 9,276 नए मरीजों में संक्रमण की पुष्टि, 12,750 लोगों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई और 58 मरीजों की मौत हुई। दर्ज किए गए कुल मामले: 1,50,209;  सक्रिय मामले: 72,188;  मृतकों की संख्या: 1,407.

तेलंगाना: भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (आईआरडीए) द्वारा चेतावनी देने के बावजूद हैदराबाद में निजी अस्पताल नकदी लेन-देन पर ही जोर दे रहे हैं। राज्य सरकार के दल ने ऐसे अस्पतालों जो कोविड-19 के मरीजों के साथ दुर्व्यवहार कर रहे हैं पर तेजी से कारवाई कर रही है। राज्य सरकार द्वारा संचालित गांधी अस्पताल से 5 हजार से अधिक गंभीर रूप से बीमार मरीज अब तक इलाज के बाद स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों में 1,891 नए मरीजों में संक्रमण की पुष्टि हुई, 1,088 मरीज स्वस्थ हुए और 10 मरीजों की मौत हुई है। 1,891 नए मामलों में से 517 मामले सिर्फ जीएचएमसी में दर्ज किए गए। कुल मामले: 66,677; सक्रिय मामले:18,547; मृतक: 540;  अस्पताल से छुट्टी दे दी गई: 47,590.

अरुणाचल प्रदेश: अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री पेमा खांडू ने राज्यपाल डॉ. बी. डी. मिश्रा से मुलाकात की और राज्य में विकास के मुद्दों और कोविड-19 के प्रबंधन की स्थिति पर चर्चा की।

असम: असम में कोविड-19 की मृत्यु दर 0.24 प्रतिशत है, वहीं स्वस्थ होने वालों की दर 75 प्रतिशत है और प्रति दस लाख की आबादी पर 27,544 लोगों का परीक्षण (जांच) किया जा रहा है। यह जानकारी राज्य के स्वास्थ्य मंत्री श्री हेमंत बिस्वा सरमा ने ट्वीट करके दी है।

मणिपुर: मणिपुर राज्य में कोविड-19 के 2,756 मामले दर्ज किए गए हैं। 61 प्रतिशत की स्वस्थ दर के साथ अब 1,051 सक्रिय मरीज हैं।

महाराष्ट्र: अनलॉक-3.0 दिशा-निर्देशों के अनुसार, करीब चार महीने से ज्यादा के अंतराल के बाद, 5 अगस्त से महाराष्ट्र में फिर से मॉल खोले जाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। 75 बड़े मॉल में से, आधे मुंबई महानगर क्षेत्र में स्थित हैं। हालांकि, ये सुबह 9 बजे से शाम 7 बजे तक ही खुले रहेंगे। इस पर ग्राहक की प्रतिक्रिया बहुत उत्साही होने की संभावना नहीं है। महाराष्ट्र में अब तक 1.49 लाख सक्रिय मामले हैं और कुल 15,316 मरीजों की मौत हुई है। राज्य में शनिवार को 9,761 नए मरीजों में संक्रमण की पुष्टि हुई वहीं 10,725 मरीज स्वस्थ भी हुए हैं।

गुजरात: गुजरात में कोविड-19 से स्वस्थ होने वाले मरीजों की कुल संख्या 45 हजार से ज्यादा हो गई है, शनिवार को राज्य भर के विभिन्न अस्पतालों से 875 कोविड-19 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है, उसके बाद अब सक्रिय मामलों की संख्या 14,327 रह गई है। राज्य में पिछले 24 घंटों के दौरान 1,136 नए मरीजों में कोविड-19 संक्रमण की पुष्टि हुई है, जिसमें सूरत में ही 262 हैं और इसके बाद अहमदाबाद में 146 हैं।

राजस्थान: आज सुबह राज्य में 561 नए मरीजों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। जिसमें से सबसे ज्यादा मामले कोटा (100 मामले), उसके बाद जयपुर (77 मामले) और पाली (58 मामले) में आए हैं। सक्रिय मरीजों की कुल संख्या अब 12,391 हो गई है।

मध्य प्रदेश: राज्य में शनिवार को 808 नए मरीजों में संक्रमण की पुष्टि हुई है, जिसके बाद राज्य में कोविड-19 के कुल मरीजों की संख्या 32,614 हो गई है। शनिवार को संक्रमितों के सबसे ज्यादा मामले भोपाल (156 मामले), उसके बाद जबलपुर (125 मामले) और फिर इंदौर (120 मामले) में सामने आए हैं। शनिवार को 698 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई, उसके बाद अब राज्य में सक्रिय मामलों की संख्या 8,769 रह गई है।

गोवा: गोवा सरकार द्वारा होटलों को परिचालन शुरू करने की अनुमति देने के 25 दिनों से अधिक समय बाद भी अधिकांश होटलों ने इस साल अक्टूबर-नवंबर तक ही फिर से खोलने का फैसला किया है। अधिकांश होटल व्यवसायियों ने कहा कि यह न्यूनतम अधिवास (अधिभोग) के साथ काम करना "व्यावसायिक समझदारी" नहीं है, और इसलिए आखिरी फैसला सितंबर तक लेने के लिए इंतजार करने का फैसला किया है। गोवा में शनिवार को 280 नए मरीजों में संक्रमण की पुष्टि होने के बाद कुल सक्रिय संक्मितों की संख्या 1705 हो गई है।

पीआईबी द्वारा जांचे गए तथ्य

Description: Image

***

एसजी/एएम/एसके/पीकेपी

 



(Release ID: 1643151) Visitor Counter : 318