PIB Headquarters

कोविड-19 पर पीआईबी का दैनिक बुलेटिन

Posted On: 31 MAY 2020 6:13PM by PIB Delhi

              Description: Coat of arms of India PNG images free download

 

(पिछले 24 घंटे में कोविड-19 से संबंधित जारी प्रेस विज्ञप्तियां, पीआईबी के क्षेत्रीय कार्यालयों से मिली जानकारियां और पीआईबी द्वारा जांचे गए तथ्य शामिल है)

कोविड-19 के 86,983 मरीजों के स्वस्थ/डिस्चार्ज होने से सुधार की दर बढ़कर 47.76 प्रतिशत के स्तर पर पहुंच गई।

सक्रिय मामलों की संख्या 89,995 हो गई है।

गृह मंत्रालय ने कोविड-19 से लड़ाई और संक्रमण प्रभावित क्षेत्रों (कंटेनमेंट जोन) के बाहर दूसरे क्षेत्रों को चरणबद्ध तरीके से खोलने के लिए नए दिशा-निर्देश जारी किए हैं। ये दिशानिर्देश जून, 2020 के लिए लागू होंगे।

प्रधानमंत्री ने कहा कि अर्थव्यवस्था के प्रमुख भागों के खुलने के साथ हमें ज्यादा सावधान और सतर्क रहने की जरूरत है।

रेलवे ने राज्य सरकारों से श्रमिक ट्रेनों के बारे में उचित योजना बनाने और सामंजस्य सुनिश्चित करने का अनुरोध किया है।

श्री पीयूष गोयल ने कहा, भारत को दुनिया की फार्मेसी के रूप में मान्यता मिल रही है।

Description: Image

 

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय से कोविड-19 पर प्राप्त अपडेट- मरीजों के ठीक (रिकवर) होने की दर 47.76 प्रतिशत हुई

पिछले 24 घंटे के दौरान 4,614 मरीज ठीक हुए। अब तक कुल 86,983 लोग ठीक हो चुके हैं। मरीजों के ठीक होने की दर 47.76 प्रतिशत हो गई है। सक्रिय चिकित्सा निगरानी के अंतर्गत आने वाले मामलों की संख्या 89,995 है।

Description: https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image005M3IW.jpg

अधिक जानकारी के लिए पढ़ें-

 ‘कोविड-19से लड़ने के लिए नए दिशा-निर्देश 1 जून 2020 से लागू होंगे

केंद्रीय गृह मंत्रालय (एमएचए) ने कोविड-19 से लड़ने और कंटेनमेंट (सील) जोन के बाहर के क्षेत्रों को चरणबद्ध ढंग से पुन: खोलने के लिए नए दिशा-निर्देश जारी किए। ये दिशा-निर्देश 1 जून, 2020 से लागू होंगे और 30 जून, 2020 तक प्रभावी रहेंगे। फिर से कई गतिविधियां शुरू करने के मौजूदा चरण अनलॉक 1में आर्थिक पक्ष पर मुख्य जोर होगा। नए दिशा-निर्देश राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के साथ व्यापक सलाह-मशविरा के आधार पर जारी किए गए हैं। कंटेनमेंट जोन में लॉकडाउन उपायों सख्ती से लागू किया जाएगा। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी दिशा-निर्देशों को ध्यान में रखते हुए, राज्य/ संघ शासित प्रदेश सरकारों द्वारा इनका सीमांकन किया जाएगा। हालात के आकलन के आधार पर राज्य और संघ शासित क्षेत्र कंटेनमेंट जोन (सील क्षेत्र) के बाहर चुनिंदा गतिविधियों पर रोक लगा सकते हैं या आवश्यकता के आधार पर ऐसी बंदिशों को लगा सकते हैं। कंटेनमेंट ज़ोन के भीतर, सख्त परिधि नियंत्रण बनाकर रखा जाएगा और केवल आवश्यक गतिविधियों की अनुमति दी जाएगी। पहले से प्रतिबंधित सभी गतिविधियों को कंटेनमेंट जोन के बाहर चरणबद्ध तरीके से खोला जाएगा, जो कि मानक संचालन प्रक्रियाओं (एसओपी) के पालन के करार के साथ, स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा निर्धारित की जाएंगी।

अधिक जानकारी के लिए पढ़ें-

प्रधानमंत्री ने मन की बात 2.0के 12वें संस्करण को संबोधित किया

मन की बात 2.0 के 12 वें संस्करण को संबोधित करते हुए, प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि देश में कोरोना के खिलाफ लड़ाई सामूहिक प्रयासों से तेजी से लड़ी जा रही है। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि कोविड महामारी के बीच वे अधिक सतर्क और सावधान रहें, क्योंकि अर्थव्यवस्था का एक बड़ा खंड खोल दिया गया है। उन्होंने कहा कि लोगों ने साबित कर दिया कि सेवा भाव और त्याग सिर्फ हमारा आदर्श नहीं है; यह हमारी जीवन पद्धति है। प्रधानमंत्री ने कहा कि योग कम्युनिटी (लोगों), इम्युनिटी (प्रतिरक्षा) और यूनिटी (एकता) के लिए अच्छा है। उन्होंने देश को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए आत्मनिर्भर भारत अभियान में भाग लेने का आह्वान किया। प्रधानमंत्री ने वर्तमान पीढ़ी को पानी बचाने के लिए अपनी जिम्मेदारी का एहसास कराने की आवश्यकता को रेखांकित किया। उन्होंने वर्षा जल को बचाने की आवश्यकता पर जोर दिया और कहा कि सभी को जल संरक्षण के लिए प्रयास करने चाहिए। उन्होंने देशवासियों से प्रकृति के साथ दैनिक संबंध बनाने के लिए कुछ पेड़ लगाकर और संकल्प करके इस 'पर्यावरण दिवस' पर प्रकृति की सेवा करने का अनुरोध किया।

अधिक जानकारी के लिए पढ़ें-

 ‘मन की बात 2.0की 12वीं कड़ी में प्रधानमंत्री के सम्बोधन का मूल पाठ (31.05.2020)

अधिक जानकारी के लिए पढ़ें-

मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का पहला साल- एक आत्मनिर्भर भारत के लिए

पिछले एक साल में मोदी 2.0 सरकार द्वारा लिए गए विभिन्न फैसलों का एक विस्तृत सारांश यह है कि भारतीय इतिहास और एक नये भारत के लिए एक निर्णायक अवधि रही।

अधिक जानकारी के लिए पढ़ें-

रेल मंत्रालय ने राज्य सरकारों से श्रमिक ट्रेनों के बारे में योजना और तालमेल बढ़ाने का अनुरोध किया

रेल मंत्रालय ने राज्य सरकारों से अनुरोध किया है कि वे श्रमिक ट्रेनों के बारे में उचित योजना और तालमेल सुनिश्चित करें और देखें कि रेल मोड द्वारा फंसे लोगों के आवागमन की प्रस्तावित मांग की अच्छी तरह से रूपरेखा प्रस्तुत की जाए और उसे निर्धारित किया जाए। हालांकि रेलवे राज्यों की मांग पर "श्रमिक स्पेशल" ट्रेनों में रेक लगाने में सक्षम हुई है, ऐसे कई उदाहरण हैं, जहां यात्रियों को स्टेशन पर नहीं लाया गया और अधिसूचित ट्रेनों को रद्द कर दिया गया। कुछ राज्य भेजने वाले राज्यों को भी सहमति नहीं दे रहे हैं, जिससे उन राज्यों के लिए बड़ी संख्या में प्रवासी श्रमिकों को भेजने से बचा जाए।

अधिक जानकारी के लिए पढ़ें-

श्री पीयूष गोयल ने कोविड संकट के दौरान स्थिति के अनुरूप क्षमता प्रदर्शित करने के लिए  फार्मास्युटिकल उद्योग की सराहना की

केन्द्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री श्री पीयूष गोयल ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से फार्मास्युटिकल उद्योग और फार्मा एसोसिएशन के प्रमुख लोगों के साथ बातचीत की। श्री गोयल ने कोविड संकट के दौरान स्थिति के अनुरूप क्षमता प्रदर्शित कर भारत को गौरवान्वित करने के लिए फार्मा उद्योग की सराहना की। उन्होंने कहा कि भारत को दुनिया की फार्मेसीके रूप मान्यता मिल रही है, क्योंकि पिछले दो महीनों के दौरान 120 से अधिक देशों को आवश्यक दवाओं आपूर्ति की गई, जिनमें से 40 देशों को अनुदान के रूप में, निःशुल्क प्रदान की गई हैं। पूरी दुनिया भारत के प्रयास की प्रशंसा कर रही और इससे भारत की छवि और प्रतिष्ठा बढ़ रही है। श्री गोयल ने फार्मा उद्योग की उसके असाधारण प्रदर्शन तथा इस अवधि में देश में दवाओं की पर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए सराहना की।

अधिक जानकारी के लिए पढ़ें-

भारतीय नौसेना ने ऑपरेशन "समुद्र सेतु" के अगले चरण की शुरुआत की

भारतीय नागरिकों को विदेशों से वापस लाने के लिए ऑपरेशन "समुद्र सेतु" के अगले चरण की शुरुआत 01 जून 2020 से होगी। इस चरण में, भारतीय नौसेना का जहाज जलाश्वकोलंबो, श्रीलंका से 700 कर्मियों को वापस तूतीकोरिन, तमिलनाडु पहुंचाएगा और बाद में माले, मालदीव से तूतीकोरिन, तमिलनाडु के लिए अन्य 700 कर्मियों को भेजा जाएगा। भारतीय नौसेना ने अपने पिछले चरण के अभियानों के दौरान, माले से कोच्चि तक 1,488 भारतीय नागरिकों को स्वदेश पहुंचाया।

अधिक जानकारी के लिए पढ़ें-

प्रधानमंत्री ने मन की बात में माई लाइफ माई योगावीडियो ब्लॉगिंग प्रतियोगिता की घोषणा की

अधिक जानकारी के लिए पढ़ें-

 “एक भारत, श्रेष्ठ भारतकी भावना के प्रसार तथा युवाओं को मौलिक कर्तव्यों के बारे में जागरूक बनाने के लिए पंजाब केंद्रीय विश्वविद्यालय के ईबीएसबी क्लब ने "ए रिमाइंडर ऑन फंडामेंटल ड्यूटीज" पर एक लघु वीडियो लॉन्च किया

युवाओं को मौलिक कर्तव्यों के बारे में जागरूक बनाने के लिए पंजाब केंद्रीय विश्वविद्यालय, बठिंडा, पंजाब ने "ए रिमाइंडर ऑन फंडामेंटल ड्यूटीज" शीर्षक से एक लघु वीडियो जारी किया है। इस वीडियो का उद्देश्य सभी जिम्मेदार नागरिकों को मौलिक कर्तव्यों का पालन करने के लिए प्रोत्साहित करना है, कोविड19 से मुकाबला करने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को सरकार द्वारा जारी प्रतिबंधात्मक दिशा-निर्देशों का पालन करने के लिए प्रेरित करना है और सभी को "संकल्प से सिद्धि की ओर" अभियान का हिस्सा बनने के लिए अपील करना है। इस वीडियो में देश भर के 28 विभिन्न राज्यों का प्रतिनिधित्व करने वाले 28 सीयूपीबी-ईबीएसबी क्लब के छात्र-स्वयंसेवकों ने भाग लिया और मौलिक कर्तव्यों का अनुवाद अपने-अपने राज्यों की क्षेत्रीय भाषाओं में किया।

अधिक जानकारी के लिए पढ़ें-

डॉ.जितेंद्र सिंह ने मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का पहला वर्ष पूरा होने पर प्रशासनिक सुधार और लोक शिकायत विभाग (डीएआरपीजी) की उपलब्धियों पर ई-बुकलेट जारी की

डॉ. जितेन्द्र सिंह ने इस अवसर पर कहा कि डीएआरपीजी प्रधानमंत्री के सुशासन के दृष्टिकोण पर खरा उतरा है और सुधार, प्रदर्शन और परिवर्तन का मंत्र अपनाया है। डॉ. जितेन्द्र सिंह ने कहा कि डीएआरपीजी द्वारा किए प्रणालीगत सुधारों की सफलता को कोविड महामारी के दौरान देखने का मौका मिला, जब कई मंत्रालय/विभागों ने कार्य में व्यवधान के बिना घर से काम करते हुए ई-ऑफिस के जरिए 1.45 दिन के रिकार्ड औसत समय में 0.87 लाख शिकायतों का निपटारा किया।

अधिक जानकारी के लिए पढ़ें-

पीआईबी के क्षेत्रीय कार्यालयों से मिलीं जानकारियां

महाराष्ट्र : 2,940 नए मामले सामने आने के साथ ही राज्य में कोविड-19 के मामले बढ़कर 65,168 के स्तर पर पहुंच गए, जिनमें सक्रिय मामलों की संख्या 34,881 है। हॉटस्पॉट मुंबई में शनिवार को संक्रमण के 1,510 नए मामले दर्ज किए। महाराष्ट्र सरकार ने मुंबई में कोविड मरीजों के उपचार के लिए मानदेय आधार पर चिकित्सकों और नर्सों को नियुक्त करने का फैसला किया है। उन्हें मानदेय के आधार पर प्रति महीने 80,000 रुपये का भुगतान किया जाएगा।

गुजरात : 412 नए मामलों के साथ राज्य में संक्रमण प्रभावित लोगों की कुल संख्या बढ़कर 16,356 हो गई। राज्य में 6,119 सक्रिय मामलों में से 6,057 लोगों की हालत स्थिर बनी हुई है, वहीं 62 मरीज वेंटिलेटर पर हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 27 नए मरीजों की मृत्यु के साथ कोविड-19 से मरने वालों का आंकड़ा 1,000 से ऊपर पहुंच गया। अहमदाबाद में 24 लोगों की मृत्यु हो गई, वहीं गांधीनगर, बानसकंठा और मेहसाणा में एक-एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई।

मध्य प्रदेश : संक्रमण के 246 नए मामले सामने आने के साथ राज्य में कोविड-19 के कुल मरीजों की संख्या 7,891 हो गई, जिनमें से 3,104 सक्रिय मामले हैं। नए मामलों (87) में से ज्यादातर मामले हॉटस्पॉट इंदौर में दर्ज किए गए।

राजस्थान : आज संक्रमण के 76 नए मामलों के साथ राजस्थान में कोविड-19 के पॉजिटिव मामलों की संख्या बढ़कर 8,693 हो गई। इन नए संक्रमणों में से ज्यादातर मामले जयपुर और उसके बाद झालावाड़ में दर्ज किए गए। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि प्रवासियों की आमद के साथ कई जिलों में कोरोना पॉजिटिव मामलों की संख्या में बढ़ोतरी देखने को मिली है, लेकिन सरपंच और ग्राम सेवक सहित ग्रामीण क्षेत्र के अधिकारी ज्यादा अच्छी तरह से हालात को संभाल रहे हैं।

छत्तीसगढ़ : आज राज्य में कोविड-19 के 32 नए पॉजिटिव मामले दर्ज किए गए। इन नए मामलों में से जसपुर जिले में 16, महासमुंद में 12, कोरबा में 2 और रायपुर तथा बिलासपुर में 1-1 मामला सामने आया। ताजा आंकड़ों के अनुसार, राज्य में 344 सक्रिय मामले हैं।

केरल : लॉकडाउन बढ़ने के साथ अंतर-राज्यीय यात्रा के लिए पंजीकरण जारी रह सकता है। पर्यटन मंत्री ने कहा कि केन्द्र सरकार द्वारा लॉकडाउन में सुझाई गई छूट को जनता की सुरक्षा पर विचार करने के बाद ही लागू किया जाएगा। मंत्री ने कहा कि यदि केन्द्र सरकार पूजा के लिए धार्मिक स्थलों को खोलने का फैसला लेती है तो राज्य सरकार भी सुरक्षा के प्रोटोकॉल को ध्यान रखते हुए स्वाभाविक रूप से इसका पालन करेगी। राज्य में आज से लॉकडाउन को पूर्ण रूप से लागू किया जा रहा है। दक्षिण पश्चिम मानसून से पहले वायरल बीमारियों के प्रसार को रोकने के लिए मुख्यमंत्री के आह्वान पर स्थानीय निकाय, स्वैच्छिक संगठन और नागरिक संगठन स्वच्छता अभियान में सक्रिय रूप से भाग ले रहे हैं। कल 58 नए पॉजिटिव मामले दर्ज किए गए; अब सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 624 हो गई है। पांच नए स्थानों को हॉटस्पॉट घोषित किए जाने से इनकी कुल संख्या 106 हो गई है।

तमिलनाडु : दो महीने के बाद चेन्नई, तिरुवल्लूर, चेंगलपट्टू और कांचीपुरम जिलों को छोड़कर सोमवार से पूरे तमिलनाडु में सार्वजनिक परिवहन शुरू होने जा रहा है। राज्य सूचना एवं प्रचार मंत्री ने कहा कि ओटीटी प्लेटफॉर्म पर फिल्मों का प्रसारण किया जाना सिनेमा उद्योग के लिए अच्छा नहीं है। तमिलनाडु में सहकारी बैंकों ने छोटे कारोबारियों के लिए 50,000 रुपये के कर्ज की पेशकश की है। कल राज्य में कोविड के 938 नए मामले दर्ज किए गए, जो अभी तक किसी एक दिन में सबसे अधिक आंकड़ा है; चेन्नई में 616 मामले सामने आए। अभी तक कुल मामले : 21,184, सक्रिय मामले : 9,021, मृत्यु : 160, डिस्चार्ज : 12,000। चेन्नई में सक्रिय मामलों की संख्या 6,539 है।

कर्नाटक : विद्यार्थियों की ऑनलाइन कक्षाएं कल से शुरू होंगी; कई विद्यालयों ने बच्चों से यूनिफॉर्म पहनने और अभिभावकों के साथ लेक्चर में शामिल होने के लिए कहा है। रायचूर में भारी बारिश के चलते लोगों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कर्नाटक के शिक्षा मंत्री एस. सुरेश कुमार ने कहा कि केन्द्र सरकार के दिशा-निर्देशों के बाद ही नया शैक्षणिक कैलेंडर जारी किया जाएगा। राज्य सरकार ने राज्य में धार्मिक स्थलों में पूजा के लिए नए नियम जारी किए हैं। कर्नाटक ने न्यूजीलैंड में फंसे इंजीनियरों को वापस लाने में केन्द्र सरकार से सहायता की मांग की। कल राज्य में 141 नए मामले दर्ज किए गए। अभी तक कुल पॉजिटिव मामले : 2,922, सक्रिय मामले : 1,874, मृत्यु : 49, स्वस्थ हुए : 994।

आंध्र प्रदेश : राज्य में पात्र लोगों को नामांकन के पांच दिन के भीतर पेंशन जारी करने की प्रक्रिया 1 जून से शुरू हो रही है। बंदोबस्ती विभाग ने मंदिर में दर्शनों के लिए नियम बनाए हैं। 9,370 नमूनों की जांच के बाद पिछले 24 घंटों में 98 नए मामले दर्ज किए गए, दो लोगों की मृत्यु हो गई, जबकि 43 लोगों डिस्चार्ज कर दिया गया। कुल मामलों की संख्या 3,042 के स्तर पर है। सक्रिय मामले : 845, स्वस्थ हुए : 2,135, मृत्यु : 62। राज्य में प्रवासियों से जुड़े पॉजिटिव मामले 418 के स्तर पर हैं, जिनमें से 221 सक्रिय मामले हैं और इनमें से आठ लोग पिछले 24 घंटों में डिस्चार्ज कर दिए गए हैं। 111 मामले विदेश से लौटे लोगों से संबंधित हैं।

तेलंगाना : हैदराबाद में कई निजी स्कूलों के शैक्षणिक वर्ष 2020-21 के लिए ऑनलाइन कक्षाएं शुरू करने को तैयार होने के साथ, अभिभावकों में अपने बच्चों के लिए नई डिवाइस खरीदने में धनराशि खर्च करने के अलावा सालाना ट्यूशन शुल्क के भुगतान को लेकर ऊहापोह की स्थिति बनी हुई है। लॉकडाउन शुरू होने के बाद से अब तक हैदराबाद में नौ बच्चों का परित्याग कर दिया गया है। 30 मई तक राज्य में पॉजिटिव मामलों की संख्या 2,499 के स्तर पर है। अभी तक 431 प्रवासी और विदेश से आए लोग जांच में पॉजिटिव पाए जा चुके हैं।

पंजाब : मुख्यमंत्री ने पंजाब में ज्यादा छूट के साथ लॉकडाउन को 4 हफ्ते बढ़ाकर 30 जून तक किए जाने की घोषणा की है, जो केन्द्र सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों पर निर्भर होगा। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट कर दिया गया कि पंजाब में लॉकडाउन के विस्तार के दौरान कोविड सुरक्षा के प्रोटोकॉल्स को सख्ती से लागू किया जाएगा, जिसमें शारीरिक दूरी और मास्क पहनना शामिल है। उन्होंने गरीबों को मास्क का मुफ्त वितरण किए जाने का भी आदेश दिया है। उन्होंने खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री को ऐसे वंचित और गरीब लोगों को राशन किट के साथ मास्कों का वितरण सुनिश्चित करने के लिए तत्काल कदम उठाने के निर्देश दिए हैं, जो उन्हें खरीदने का खर्च वहन नहीं कर सकते हैं।

हरियाणा : कोविड-19 महामारी के दौरान सकारात्मक भूमिका निभाते हुए हरियाणा राज्य औद्योगिक और बुनियादी ढांचा विकास निगम (एचएसआईआईडीसी) ने कुछ नियमों और शर्तों का पालन करने के बाद निवेशकों को जमीन पट्टे पर देने के लिए बेहद कम पूंजी निवेश पर जमीन को फ्री होल्ड किए जाने की नीति तैयार की है। कामगारों को रोके रखने के लिए उन्हें न्यूनतम लागत पर आवासीय सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए एक एकड़ या उससे ज्यादा जमीन पर औद्योगिक आवास के लिए एफएआर में 10 प्रतिशत की बढ़ोतरी का प्रावधान किया गया है। एचएसआईआईडीसी ने आईएमटी मानेसर और सोनीपत में इंडस्ट्रियल एस्टेट, कुंडली में आवासीय इकाइयां और शयनकक्ष (डॉरमेट्रीज) तैयार किए हैं।

अरुणाचल प्रदेश : हाल में सामने आए दूसरे कोविड-19 पॉजिटिव मामलों से संबंधित सभी  प्राथमिक और द्वितीयक संपर्क जांच में निगेटिव पाए गए हैं। राज्य में एक पॉजिटिव स्पर्शोन्मुखी मामला सामने आया, जिससे पॉजिटिव मामलों की संख्या 3 हो गई है।

असम : कोविड-19 की दूसरी जांच में निगेटिव पाए जाने के बाद 22 मरीजों को डिस्चार्ज कर दिया गया है। इस प्रकार कुल डिस्चार्ज मरीजों की संख्या 185 हो गई और सक्रिय मामले 1,080 के स्तर पर बने हुए हैं।

मणिपुर : देश के विभिन्न हिस्सों से विशेष ट्रेनों के द्वारा 19,000 मणिपुरी लोगों को जीरीबाम रेलवे स्टेशन लाया गया है और उन्हें बसों के द्वारा संबंधित जिलों को भेज दिया गया है। वांगथोइराबा इंटरनेशनल वरशिप सेंटर, लामडेंग, इम्फाल पश्चिम ने बस चालकों और उनके सहायकों को मास्क, हैंड सैनिटाइजर्स और दस्तानों का वितरण किया।

मिजोरम : कर्नाटक से एक विशेष ट्रेन के माध्मय से लौटे सभी लोगों के नमूने कोविड-19 जांच में निगेटिव पाए गए हैं।

नागालैंड : स्लॉट की दिक्कतोंके चलते दीमापुर को जाने वाली नागालैंड की घरेलू उड़ानें रद्द कर दी गईं, जिनके कल शुरू होने की संभावना है। डीसी वोखा ने जिले में यातायात के लिए सम-विषम (ऑड-इवन) नियम लागू करने का आदेश दिया है। इसके तहत सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को विषम संख्या से खत्म होने वाले वाहन चलेंगे, वहीं मंगलवार, बृहस्पतिवार और शनिवार को सम संख्या से खत्म होने वाले वाहन चलेंगे।

सिक्किम : सिक्किम के गृह विभाग ने राज्य में काम कर रहे गैर सिक्किम कर्मचारियों को वापस लाने की प्रक्रिया आसान बनाने के लिए राज्य के वाणिज्य एवं उद्योग विभाग को पत्र लिखा है।

त्रिपुरा : मुख्यमंत्री ने कहा कि त्रिपुरा का एक गाड़ी खींचने वाला गौतम दास कई लोगों के लिए प्रेरणा के रूप में सामने आया है, जिसने लॉकडाउन के दौरान लोगों की रक्षा करने में अपनी बचत का इस्तेमाल किया। मन की बात कार्यक्रम में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने भी गौतम दास के प्रयासों की सराहना की।

Description: C:\Users\VARUN\Desktop\image013L87U.jpg

******

एसजी/एएम/एमपी/एसके



(Release ID: 1628242) Visitor Counter : 443