गृह मंत्रालय
कुछ विशेष श्रेणियों के सिवाए विदेशियों को प्रदान किए गए समस्त वीजा भारत से/तक अंतर्राष्ट्रीय हवाई यात्रा प्रतिबंधों के हटाए जाने तक निलंबित रहेंगे
Posted On:
05 MAY 2020 8:00PM by PIB Delhi
देश में कोविड-19 महामारी का प्रकोप जारी रहने के कारण केंद्रीय गृह मंत्रालय ने 17.04.2020 को कूटनीतिक, आधिकारिक, संयुक्त राष्ट्र/ अंतर्राष्ट्रीय संगठनों, रोजगार और प्रोजेक्ट श्रेणियों से संबंधित व्यक्तियों के वीजा के सिवाए विदेशियों को प्रदान किए गए समस्त वीजा के निलम्बन की अवधि को 3 मई 2020 तक बढ़ाने का फैसला किया था। (https://pib.gov.in/PressReleseDetail.aspx?PRID=1615500)
इस मामले पर पुनर्विचार करते हुए अब यह निर्णय लिया गया है कि कूटनीतिक, आधिकारिक, संयुक्त राष्ट्र/ अंतर्राष्ट्रीय संगठनों, रोजगार और प्रोजेक्ट श्रेणियों संबंधित व्यक्तियों के वीजा के सिवाए, विदेशियों को प्रदान किए गए समस्त वीजा भारत सरकार द्वारा भारत से/तक यात्रियों के अंतर्राष्ट्रीय हवाई यात्रा प्रतिबंधों के हटाए जाने तक निलंबित रहेंगे।
आधिकारिक आदेश देखने के लिए यहां क्लिक करें
********
एएम/आरके/डीसी
(Release ID: 1621399)
Visitor Counter : 194