गृह मंत्रालय

गृह मंत्रालय ने आज COVID-19 महामारी के चलते लॉकडाउन स्थिति पर एक व्यापक समीक्षा बैठक कीगृह मंत्रालय ने आज COVID-19 महामारी के चलते लॉकडाउन स्थिति पर एक व्यापक समीक्षा बैठक की

प्रविष्टि तिथि: 29 APR 2020 9:37PM by PIB Delhi

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने आज COVID-19 महामारी के चलते लॉकडाउन स्थिति पर एक व्यापक समीक्षा बैठक की।

समीक्षा में यह पाया गया कि अब तक लॉकडाउन के कारण स्थिति में ज़बरदस्त लाभ और सुधार हुआ है। यह सुनिश्चित करने के लिए कि लॉकडाउन से अर्जित लाभ को बचाया जा सके, 3 मई तक लॉकडाउन दिशानिर्देशों का सख्ती से पालन किया जाना आवश्यक है।

COVID-19 से लड़ने के लिए नए दिशानिर्देश 4 मई से लागू होंगे, जिससे कई जिलों को काफी राहत मिलेगी। आने वाले दिनों में इसके बारे में सूचित किया जाएगा।

 

*****

वीजी/एसएनसी/वीएम


(रिलीज़ आईडी: 1619428) आगंतुक पटल : 456
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: Punjabi , English , Urdu , Marathi , Assamese , Bengali , Manipuri , Gujarati , Odia , Telugu , Kannada