आवास एवं शहरी कार्य मंत्रालय

कोविड-19 के प्रति जागरूकता और लोगों की सुरक्षा के लिए स्मार्ट सिटी में नवीनतम तकनीक का उपयोग

Posted On: 14 APR 2020 7:28PM by PIB Delhi

कोविड-19: स्‍मार्ट सिटी द्वारा की गई पहल

 

वडोदरा

      वडोदरा जिला प्रशासन ने लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों पर नजर रखने के लिए दो कैमरों के साथ एक हीलियम बैलून लगाया है। टंडलजा क्षेत्र में स्थापित इस बैलून में लोगों को संबोधित करने की प्रणाली भी लगी हुई है। कोरोनावायरस महामारी से निपटने के लिए प्रशासन ने शहर को चार जोन-रेड, ऑरेंज, येलो और ग्रीन में विभाजित किया है।

 

बेंगलूरु

      बेंगलूरु में मॉडल कोविड-19 वॉर रूम - बेंगलूरु स्मार्ट सिटी कोविडवॉर रूम में 7 अप्रैल 2020 को कर्नाटक के कोविड-19 डेटा डैशबोर्ड का उद्घाटन चिकित्सा शिक्षा राज्य मंत्री द्वारा किया गया। यह डैशबोर्ड कोविड से संबंधितसभी डेटा का एकल स्रोत होगाजिसमें क्‍वारंटाइन किए गए लोग, उनके संपर्क, जमीनी स्‍तर पर मौजूद चिकित्साकर्मी, अस्पताल, तालुकवार एवं शहरवार डेटा आदि शामिल हैं। वास्तविक समय आधारितइस डेटा को कई सॉफ्टवेयर और ऐप्लिकेशन के साथ रखा जा रहा है।

 

कल्याण डोंबिवली

      नागरिकों को कोरोना के बारे में सूचित रखने और उनके बीच जागरूकता पैदा करने के लिएकेडीएमसी फेसबुक पेज पर जागरूकता वीडियो प्रकाशित किए गए हैं। नागरिकों को लगातार व्यस्त रखने के लिएइस फेसबुक पेज पर दैनिक गतिविधियों को प्रकाशित किया जाता है जिसे सुबह 7:00 बजे से 9:00 बजे तक डिजाइन किया गया है। शहर ने योग, पाक कला, एरोबिक्स, संगीत, कविता, गजल, कथक, भरतनाट्यमऔर दर्शन जैसे विभिन्न क्षेत्रों के स्‍थानीय विशेषज्ञों की पहचान की हैऔर उनमें से प्रत्येक को टाइम स्‍लॉट आवंटित किया है। वे अपने लिए निर्धारित टाइम स्‍लॉट के दौरान केडीएमसी के फेसबुक पेज पर लाइव रहते हैं। इस पहल को नागरिकों से भारी प्रतिक्रिया और सराहना मिल रही है।

 

आगरा

      • -डॉक्टर सेवा स्थानीय लोगों के लिए आगरा स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा शुरू की गई एक टेली-वीडियो परामर्श सुविधा है। https://tinyurl.com/edoctorapp. यह आगरा स्मार्ट सिटी लिमिटेड की एक सार्वजनिक निजी भागीदारी (पीपीपी) पहल है। परामर्श सुविधा सुबह 10 बजे से रात 12 बजे (सोमवार से शनिवार) तक उपलब्ध रहेगी। परामर्श के लिएनागरिकों को इस लिंक (https://tinyurl.com/edoctorapp ) का उपयोग करते हुए लॉगइन करना होगा और डॉक्टर के साथ समय निर्धारित करना होगा। मोबाइल ऐप का उपयोग करके नियुक्तियां ली जा सकती हैं। इस ऐप्लिकेशन को नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करते हुए कोई भी एंड्रॉयड फोन (प्ले स्टोर) उपयोगकर्ताडाउनलोड कर सकते हैं:

 (https://play.google.com/store/apps/details?id=com.needstreet.health.hppatient)। साइट/ ऐप के माध्यम से अप्‍वाइंटमेंट लिए जाने के बाद परामर्श के लिए एक खास तिथि और समय आवंटित किया जाएगा। मरीज के पास निर्धारित समय पर डॉक्टर के साथ टेली/ वीडियो कॉल हो सकता है। परामर्श के बादसाइट/ ऐप से रोगी द्वारा ऑनलाइन पर्चे भी डाउनलोड किए जा सकते हैं। अनुरोध करने पर स्मार्ट हेल्थ सेंटरफार्मेसी से घर पर आवश्यक दवाओं की डिलिवरी भी की जाएगी।

      • आगरा स्मार्ट सिटी ने अपने पीपीपी साझेदार अजेल मैन्युफैक्चरिंग प्राइवेट लिमिटेड के साथ मिलकर यह अभिनव पहल की है। वे स्थानीय लोगों को सस्ती और समग्र स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए आगरा में 10 स्मार्ट स्‍वास्‍थ्‍य केंद्र खोलने की प्रक्रिया में हैं। ऐसा एक केंद्र पहले से ही परिचालन में है और वह स्थानीय लोगों की सेवा कर रहा है।

      • स्मार्ट सिटी योजना के तहत स्थापित स्मार्ट स्वास्थ्य केंद्र कोरोना के लिए क्‍या करें और क्‍या न करें के बारे में जागरूकता फैलाने में मदद करते हैं। सामान्‍य चिकित्‍सा के साथ-साथ दंत चिकित्सा क्लिनिक मेंप्रत्येक मरीज को कोरोना के बारे में 3-5 मिनट की ब्रीफिंग दी जाती है। मार्च में 325 मरीजों और फरवरी में 675 मरीजों ने परामर्श लिया। स्मार्ट स्‍वास्‍थ्‍य केंद्र में फार्मेसी के जरिये 1,015 सैनिटाइजर और 935 मास्क का वितरण रियायती दरों पर किया गयाजिससे लोगों को काफी राहत मिली।

      • आगरा स्मार्ट सिटी और आगरा पुलिस के सहयोग से आगरा प्रशासन नगर निगम आगरा में आगरा स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा स्थापित आईसीसीसी नियंत्रण कक्ष का पूर्ण उपयोग कर रहा है। आगरा लॉकडाउन मॉनिटरिंग ऐप लॉन्च किया गया है। इस अभिनव वीडियो निगरानी समाधान का उपयोग भीड़ को प्रबंधित करने और कोविड-19 से मुकाबले के लिए आगरा शहर के विभिन्न स्थानों पर प्रभावी ढंग से निगरानी करने के लिए किया जाएगा।एआई आधारित एनालिटिक्‍स इसमें नवीनतम प्रयास हैजो आगरा में कोविड-19 से मुकाबला करने के लिए अपनी तरह की अनोखी पहल है। आगरा प्रशासन द्वारा अपनाई गई नवीनतम ग्राउंड-ब्रेकिंग तकनीक को मौजूदा सर्विलांस वेंडर द्वारा सीएसआर पहल के तहत उपलब्‍ध कराई गई है। आगरा में सामाजिक दूरी को सख्ती से बनाए रखने में अधिकारियों की मदद करने के लिए त्‍वरित चेतावनी मिलती है। फील्ड स्टाफ के मोबाइल फोन पर एक ऐप के माध्यम से अलर्ट कॉन्फिगर किया जाता है जो जमीनी स्‍तर पर पुलिस प्रशासन की मदद करते हैं। आगरा लॉकडाउन मॉनिटर ऐप सभी थाना प्रभारियों और जरूरत पड़ने पर किसी भी अन्य पुलिस कर्मियों के लिए उपलब्ध होगा।

      • जिला प्रशासन के साथमिलकर तैयार भोजन बैंक स्थापित किया गया है जो विभिन्न गैर सरकारी संगठनों से पके हुए भोजन के पैकेट एकत्र करता है और इसे जरूरतमंदों, निराश्रितों और मजदूरों के बीच वितरित किया जाता है। अब तक 5,000 भोजन पैकेट वितरित किए गए हैं।

 

काकीनाडा

      काकीनाडा आईसीसीसीमें कोविड-19 डेटा डैशबोर्ड विकसित किया गया है। आईसीसीसी में काकीनाडा, जिला, राज्य और देश स्तर की जानकारियां प्रदर्शित की जा रही हैं। इसकी विस्‍तृत जानकारी https://covid19.kkdeservices.com:2278पर मिल सकती है।

 

चंडीगढ़

      चंडीगढ़ ने व्‍यापक तौर पर 'फाइट कोविड स्‍टेशन' स्‍थापित किए हैं जहांतापमान मापने, पैर से संचालित हैंड-वॉश एवंसाबुन डिस्पेंसर, सोडियम हाइपोक्लोराइट का छिड़काव और हैंड ड्रायर की सुविधा उपलब्‍ध है। इसे चंडीगढ़ नगर निगम द्वारा मुख्य मंडी सेक्टर-25, चंडीगढ़ में स्थापित किया गया है और मंडी के सभी आगंतुकों को इस स्टेशन से गुजरने की अपेक्षा की गई है।

 

********

एएम/एसकेसी/डीए



(Release ID: 1614614) Visitor Counter : 470