रक्षा मंत्रालय
भारतीय नौसेना ने पोर्ट ब्लेयर में कोविड-19 से मुकाबले को समर्थन दिया
प्रविष्टि तिथि:
12 APR 2020 11:20AM by PIB Delhi
कोविड-19 के दौरान जरूरतमंदो को सहायता प्रदान करने के लिए नौसेना एअर स्टेशन (एनएएस) उत्क्रोश और सामग्री संगठन (पोर्टब्लेयर) ने पोर्ट ब्लेयर में खाद्य सामग्री वितरित किये।
एनएएस उत्क्रोश ने 155 श्रमिकों के लिये खाद्य सामग्री वितरण कैम्प का आयोजन किया। ये श्रमिक एअर स्टेशन के अवसंरचना विकास के लिये काम करते हैं। वर्तमान में ये श्रमिक स्टेशन के आस-पास के क्षेत्रों में रह रहे हैं।
एमओ (पीबीआर) की एक टीम ने वनवासी कल्याण आश्रम का दौरा किया तथा कर्मचारियों और बच्चों को पका हुआ भोजन तथा खाद्य सामग्री वितरित किये। वनवासी कल्याण आश्रम एक गैर-लाभकारी संस्था है जो जनजातीय बच्चों को आश्रय और भोजन प्रदान करती है। संस्था की पोर्ट ब्लेयर इकाई में 38 बच्चे रह रहे हैं। संस्था उन गरीब जनजातीय परिवारों को ठहरने का स्थान उपलब्ध कराती है जो ईलाज के लिए पोर्ट ब्लेयर आते हैं। टीम ने बच्चों और कर्मचारियों को कोविड-19 तथा लॉकडाउन के दौरान बरती जानेवाली सावधानियों के बारे में भी जानकारी दी।
QWFA.jpeg)
2SKH.jpeg)
***
एएम/जेके/सीएल
(रिलीज़ आईडी: 1613711)
आगंतुक पटल : 198
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें:
English
,
Assamese
,
Urdu
,
Marathi
,
Bengali
,
Punjabi
,
Gujarati
,
Odia
,
Tamil
,
Telugu
,
Kannada