कार्मिक, लोक शिकायत एवं पेंशन मंत्रालय
सरकारी कर्मचारियों की 31 मार्च 2020 को सेवानिवृत्ति
प्रविष्टि तिथि:
31 MAR 2020 5:32PM by PIB Delhi
कोविड 19 के फैलने के परिणामस्वरूप सरकार द्वारा घोषित देशव्यापी लॉकडाउन के कारण उत्पन्न अभूतपूर्व स्थिति को देखते हुए, यह स्पष्ट किया जाता है कि केन्द्र सरकार के जो कर्मचारी 31 मार्च 2020 को उम्र के आधार पर सेवानिवृत्त होने वाले हैं, वह केन्द्र सरकार की सेवा से 31 मार्च 2020 को सेवानिवृत्त हो जाएंगे, भले ही वे घर से काम कर रहे हों या कार्यालय से काम कर रहे हों।
*******
एएम/केपी
(रिलीज़ आईडी: 1609643)
आगंतुक पटल : 412