श्रम और रोजगार मंत्रालय

केन्द्रीय श्रम मंत्री श्री संतोष गंगवार कोविड-19 से लड़ने के लिए एक महीने का वेतन प्रधानमंत्री राहत कोष में दान करेंगे

प्रविष्टि तिथि: 27 MAR 2020 1:22PM by PIB Delhi

केन्द्रीय श्रम एवं रोजगार राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री संतोष गंगवार ने कोविड-19 महामारी के राहत कार्यों के लिए अपने एक महीने का वेतन प्रधानमंत्री राहत कोष में दान करने का निर्णय लिया है। इसकी घोषणा करते हुए श्री गंगवार ने कहा, “कोविड-19 महामारी से लड़ने के लिए हम लोग किसी न किसी तरीके से अपना योगदान दे रहे हैं। इस वैश्विक महामारी से लड़ने के लिए मैंने अपना एक महीने का वेतन प्रधानमंत्री राहत कोष में दान करने का फैसला किया है।”

श्री गंगवार ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सरकार, आम लोगों विशेषकर गरीबों व मजदूरों के लिए तेज गति से उचित और समय पर राहत के उपाय कर रही है।

*****

एएम/जेके/डीसी-


(रिलीज़ आईडी: 1608513) आगंतुक पटल : 285
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Marathi , Assamese , Bengali , Punjabi , Gujarati , Odia , Tamil , Telugu , Kannada , Malayalam