प्रधानमंत्री कार्यालय

प्रधानमंत्री ने सतीश गुजराल के निधन पर शोक व्यक्त किया

प्रविष्टि तिथि: 27 MAR 2020 12:52PM by PIB Delhi

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने सतीश गुजराल के निधन पर शोक जताया है।


प्रधानमंत्री ने कहा, 'सतीश गुजराल जी बहुमुखी प्रतिभा संपन्न व्यक्ति थे। उन्होंने अपनी रचानात्मकता और संकल्प के सहारे विपत्तियों पर विजय प्राप्त की। इसके लिए उनका सम्मान किया जाता था। उनकी बौद्धिक लालसा उन्हें दूर-दूर तक ले गई लेकिन वे हमेशा अपनी जड़ों से जुड़े रहे। उनके निधन से दु:खी हूं। ओम शांति।'

 

***********

एएम/जेके/केजे


(रिलीज़ आईडी: 1608494) आगंतुक पटल : 305
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: Telugu , English , Urdu , Marathi , Bengali , Assamese , Punjabi , Gujarati , Odia , Tamil , Kannada , Malayalam