प्रधानमंत्री कार्यालय
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु के साथ पहाड़पुर गाँव में संथाली जहेरा और हो जहेरा में श्रद्धा सुमन अर्पित किए
प्रविष्टि तिथि:
20 JUN 2026 8:51PM by PIB Delhi
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु के साथ पहाड़पुर गांव में संथाली जहेरा और हो जहेरा में श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि ये पवित्र उपवन आदिवासी समुदायों द्वारा संजोई गई गहरी आध्यात्मिक परंपराओं और प्रकृति के साथ उनके सामंजस्यपूर्ण संबंधों को दर्शाते हैं।
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने उल्लेख करते हुए कहा कि ऐसी रीति-रिवाज और परंपराएं भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का अभिन्न अंग हैं।
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आने वाली पीढ़ियों के लिए इन कालजयी परंपराओं को संरक्षित और प्रोत्साहित करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने एक्स पर लिखा;
“राष्ट्रपति जी के साथ, पहाड़पुर गांव में संथाली जहे़रा और हो जहे़रा गया।
इन पवित्र उपवनों में श्रद्धा सुमन अर्पित किए, जो हमारे आदिवासी समुदायों द्वारा संजोई गई गहरी आध्यात्मिक परंपराओं और प्रकृति के साथ उनके सामंजस्यपूर्ण संबंधों को दर्शाते हैं। ऐसी रीति-रिवाज और परंपराएं भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का अभिन्न अंग हैं।
हम आने वाली पीढ़ियों के लिए इन कालजयी परंपराओं को संरक्षित और प्रोत्साहित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।@rashtrapatibhvn”
***
पीके/केसी/पीकेपी
(रिलीज़ आईडी: 2275936)
आगंतुक पटल : 63