प्रधानमंत्री कार्यालय
अट्टुकल पोंगल के अवसर पर प्रधानमंत्री ने हार्दिक शुभकामनाएँ दीं
प्रविष्टि तिथि:
03 MAR 2026 6:54PM by PIB Delhi
प्रधानमंत्री, श्री नरेन्द्र मोदी ने अट्टुकल पोंगल के पावन अवसर पर देशवासियों को अपनी हार्दिक शुभकामनाएँ दी हैं।
प्रधानमंत्री ने नारी शक्ति के लिए इस पर्व के विशेष महत्व को रेखांकित करते हुए इस शुभ अवसर पर समाज में समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य, सौहार्द एवं एकता की प्रार्थना की।
एक्स पर प्रधानमंत्री ने लिखा;
“अट्टुकल पोंगल के पावन अवसर पर हार्दिक शुभकामनाएँ। यह पर्व हमारी नारी शक्ति के लिए विशेष महत्व रखता है। यह शुभ दिन सभी के जीवन में समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य लेकर आए। समाज में सौहार्द और एकता की भावना और सुदृढ़ हो।”
***
पीके/केसी/पीके/डीए
(रिलीज़ आईडी: 2235144)
आगंतुक पटल : 95