सूचना और प्रसारण मंत्रालय
महाकुंभ 2025: प्रयागराज में सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय की डिजिटल प्रदर्शनी ज्ञानवर्धक
भारत के नए आपराधिक कानूनों पर नागरिकों की राय
प्रविष्टि तिथि:
21 JAN 2025 8:11PM by PIB Delhi
प्रयागराज के त्रिवेणी मार्ग पर महाकुंभ के अवसर पर सूचना और प्रसारण मंत्रालय की आकर्षक डिजिटल प्रदर्शनी में जनता को भारत के नए आपराधिक कानूनों- भारतीय न्याय संहिता, 2023, भारतीय साक्ष्य अधिनियम, 2023, और भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 का विस्तृत और सरल विवरण प्रदान किया जा रहा है।

इसके अलावा, प्रदर्शनी में एनामॉर्फिक दीवारों, एलईडी टीवी स्क्रीन, एलईडी दीवारों और होलोग्राफिक सिलेंडरों के माध्यम से भारत सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं, नई नीतियों, कानूनों और भारतीय संविधान के बारे में जानकारी दी जा रही है। इसमें ऑडियो-विजुअल मीडिया के माध्यम से बताया गया है कि नए कानून न्याय और निष्पक्षता पर आधारित हैं, तथा न्याय और नागरिक सुरक्षा को प्राथमिकता देने के लिए कानूनी ढांचे में प्रौद्योगिकी को एकीकृत किया गया है।

नए कानून भारत की न्याय प्रणाली को अधिक पारदर्शी, कुशल और आधुनिक समाज की आवश्यकताओं के अनुरूप बनाने के लिए बनाए गए हैं। ये तीन नए कानून भारत की न्याय प्रणाली में ऐतिहासिक बदलाव का प्रतिनिधित्व करते हैं, जो साइबर अपराध और संगठित अपराध जैसी समकालीन चुनौतियों से निपटने के लिए एक नया ढांचा पेश करते हैं, साथ ही पीड़ितों के लिए न्याय सुनिश्चित करते हैं।
***
एमजी/केसी/जीके
(रिलीज़ आईडी: 2094960)
आगंतुक पटल : 371
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें:
English
,
Urdu
,
Marathi
,
Nepali
,
Bengali
,
Assamese
,
Punjabi
,
Gujarati
,
Odia
,
Tamil
,
Telugu
,
Malayalam