प्रधानमंत्री कार्यालय
azadi ka amrit mahotsav

प्रधानमंत्री ने गुजरात के भरूच स्थित एक कारखाने में दुर्घटना के कारण हुई लोगों की मौत पर शोक व्यक्त किया


पीएमएनआरएफसे अनुग्रह राशि की घोषणा

प्रविष्टि तिथि: 11 APR 2022 2:11PM by PIB Delhi

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने गुजरात के भरूच स्थित एक कारखाने में दुर्घटना के कारण हुई लोगों की मौत पर गहरा दुख व्‍यक्‍त किया है। प्रधानमंत्री ने प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (पीएमएनआरएफ) से मृतकों के निकटतम परिजन को 2 लाख रुपये और घायल हुए लोगों को 50,000 रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है।

प्रधानमंत्री कार्यालय ने ट्वीट किया;

"प्रधानमंत्री @narendramodi ने भरूच स्थित एक कारखाने में दुर्घटना के कारण हुई लोगों की मौत पर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

पीएमएनआरएफ से प्रत्येक मृतक के निकटतम परिजन को 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जायेगी। घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे।"

***

एमजी/एएम/जेके/सीएस

 


(रिलीज़ आईडी: 1815656) आगंतुक पटल : 427
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Marathi , Bengali , Assamese , Manipuri , Punjabi , Gujarati , Odia , Tamil , Telugu , Kannada , Malayalam