प्रधानमंत्री कार्यालय
प्रधानमंत्री ने जापान के दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे की पत्नी श्रीमती अकी आबे से मुलाकात की
प्रविष्टि तिथि:
08 OCT 2026 6:51PM by PIB Delhi
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज नई दिल्ली में जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे की पत्नी श्रीमती अकी आबे से मुलाकात की और भारत के साथ उनके अटूट जुड़ाव के लिए गहरी सराहना व्यक्त की।
प्रधानमंत्री ने शिंजो आबे को एक प्रिय मित्र और दूरदर्शी नेता के रूप में याद किया, जिन्होंने भारत-जापान संबंधों को नई ऊंचाइयों पर ले जाने में निर्णायक भूमिका निभाई।
श्री मोदी ने कहा कि वाराणसी के रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में आबे मेमोरियल कॉरिडोर का उद्घाटन भारत-जापान मित्रता में शिंजो आबे के अमिट योगदान के लिए एक उपयुक्त श्रद्धांजलि है।
श्री मोदी ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा;
"जापान के दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे की पत्नी श्रीमती अकी आबे से मिलकर मुझे बहुत प्रसन्नता हुई। भारत के साथ उनके अटूट संबंध का मैं पूरे हृदय से सम्मान करता हूं।"
श्री आबे एक प्रिय मित्र और दूरदर्शी नेता थे जिन्होंने भारत-जापान संबंधों को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वाराणसी के रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में कल आबे मेमोरियल कॉरिडोर का उद्घाटन भारत-जापान मित्रता में उनके अमिट योगदान को एक उपयुक्त श्रद्धांजलि है।
@akie_official”
***
पीके/केसी/आरटी/एसकेजे/जीआरएस
(रिलीज़ आईडी: 2321272)
आगंतुक पटल : 26
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें:
English
,
Urdu
,
Assamese
,
Manipuri
,
Bengali
,
Punjabi
,
Gujarati
,
Odia
,
Telugu
,
Kannada
,
Malayalam