प्रधानमंत्री कार्यालय
प्रधानमंत्री ने अरुणाचल प्रदेश और नागालैंड के सांसदों के साथ बाढ़ की स्थिति की समीक्षा की
प्रविष्टि तिथि:
30 JUL 2026 3:21PM by PIB Delhi
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने अरुणाचल प्रदेश और नागालैंड के सांसदों से मुलाकात की और बाढ़ को ध्यान में रखते हुए दोनों राज्यों की स्थिति पर चर्चा की।
श्री मोदी ने कहा कि केंद्र सरकार बाढ़ से उत्पन्न चुनौतियों के समाधान के लिए संबंधित राज्य सरकारों के साथ मिलकर काम करती रहेगी।
प्रधानमंत्री ने सभी के कुशल मंगल और सुरक्षित रहने की प्रार्थना की।
श्री मोदी ने एक पोस्ट में लिखा,
“अरुणाचल प्रदेश और नागालैंड के सांसदों से मुलाकात की। हमने इन राज्यों में बाढ़ से उत्पन्न स्थिति पर चर्चा की। केंद्र सरकार चुनौतियों के समाधान के लिए संबंधित राज्य सरकारों के साथ मिलकर काम करती रहेगी। सभी के कुशल मंगल और सुरक्षित रहने की प्रार्थना करता हूं।”
***
पीके/केसी/एसकेजे/वाईबी
(रिलीज़ आईडी: 2291730)
आगंतुक पटल : 312
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें:
English
,
Urdu
,
Marathi
,
Bengali
,
Bengali-TR
,
Assamese
,
Manipuri
,
Punjabi
,
Gujarati
,
Odia
,
Telugu
,
Kannada
,
Malayalam