प्रधानमंत्री कार्यालय
प्रधानमंत्री ने राष्ट्रमंडल खेल 2026 में कांस्य पदक जीतने पर भारोत्तोलक बिंद्यारानी देवी सोरोखाइबम को बधाई दी
प्रविष्टि तिथि:
28 JUL 2026 7:50AM by PIB Delhi
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने राष्ट्रमंडल खेल 2026 की महिलाओं की 58 किलोग्राम भारोत्तोलन स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने पर वेटलिफ्टर बिंद्यारानी देवी सोरोखाइबम को बधाई दी है।
प्रधानमंत्री ने कहा कि उनकी यह सफलता उनकी कड़ी मेहनत और दृढ़ संकल्प का परिणाम है।
प्रधानमंत्री श्री मोदी ने उनके उज्ज्वल भविष्य और आगामी प्रयासों के लिए शुभकामनाएं व्यक्त कीं।
प्रधानमंत्री ने एक्स पर लिखा;
"भारोत्तोलन में भारत के लिए एक और पदक! ग्लास्गो राष्ट्रमंडल खेलों में महिलाओं की 58 किलोग्राम स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने पर बिंद्यारानी देवी सोरोखाइबम पर गर्व है। उनकी यह सफलता उनकी कड़ी मेहनत और दृढ़ संकल्प का परिणाम है। उन्हें उज्ज्वल भविष्य और आगामी प्रयासों के लिए बहुत-बहुत शुभकामनाएं।
#CWG2026"
******
पीके/केसी/डीवी/डीए
(रिलीज़ आईडी: 2290222)
आगंतुक पटल : 409
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें:
Tamil
,
Telugu
,
Kannada
,
Malayalam
,
Assamese
,
English
,
Urdu
,
Marathi
,
Bengali
,
Manipuri
,
Punjabi
,
Gujarati