प्रधानमंत्री कार्यालय
azadi ka amrit mahotsav

प्रधानमंत्री ने ग्लासगो 2026 कॉमनवेल्थ गेम्स के लिए भारतीय दल को शुभकामनाएं दीं

प्रविष्टि तिथि: 24 JUL 2026 12:00PM by PIB Delhi

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज ग्लासगो 2026 कॉमनवेल्थ गेम्स के शुभारंभ के अवसर पर भारतीय दल को शुभकामनाएं दीं।

प्रधानमंत्री श्री मोदी ने विश्वास व्यक्त किया कि खिलाड़ी पूरे उत्साह, दृढ़ संकल्प और उत्कृष्ट प्रदर्शन की भावना के साथ इन खेलों में भाग लेंगे।

प्रधानमंत्री ने कहा कि खिलाड़ियों का कौशल और समर्पण हमेशा अनगिनत भारतीयों को प्रेरित करता है।

एक्स पर एक पोस्ट में प्रधानमंत्री ने लिखा:

"कॉमनवेल्थ #Glasgow2026 गेम्स के शुभारंभ पर भारतीय दल को मेरी ढेरों शुभकामनाएं।

मुझे विश्वास है कि हमारे खिलाड़ी पूरे उत्साह, दृढ़ संकल्प और उत्कृष्ट प्रदर्शन की भावना के साथ इन खेलों में भाग लेंगे।

हमारे खिलाड़ियों का कौशल और समर्पण हमेशा अनगिनत भारतीयों को प्रेरित करता है।

@Glasgow_2026"

***********

पीके/केसी/डीवी/डीए


(रिलीज़ आईडी: 2289286) आगंतुक पटल : 75
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: Telugu , Malayalam , English , Bengali , Gujarati , Tamil