प्रधानमंत्री कार्यालय
azadi ka amrit mahotsav

प्रधानमंत्री ने महाराष्ट्र के परभणी में दीवार गिरने से हुई लोगों की मौत पर दुख व्यक्त किया

प्रविष्टि तिथि: 20 JUN 2026 6:53PM by PIB Delhi

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने महाराष्ट्र के परभणी में दीवार गिरने से हुई लोगों की मौत पर गहरा दुख व्यक्त किया है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि इस हादसे में लोगों की मौत होना बेहद दुखद है। उन्होंने उन लोगों के प्रति संवेदना व्यक्त की जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है और घायलों के शीघ्र स्वस्थ  होने की कामना की।

प्रधानमंत्री कार्यालय ने एक्स पर लिखा;

“महाराष्ट्र के परभणी में दीवार गिरने से हुई लोगों की मौत बेहद दुखद है। मेरी संवेदनाएं उन लोगों के साथ हैं जिन्होंने इस हादसे में अपने प्रियजनों को खोया है। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं: पीएम @narendramodi”

***

पीके/केसी/आर


(रिलीज़ आईडी: 2275829) आगंतुक पटल : 78
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Marathi , Bengali , Assamese , Gujarati , Odia , Telugu , Malayalam