गृह मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने महान खिलाड़ी जसपाल राणा के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया


जसपाल राणा जी का निधन देश के लिए अपूरणीय क्षति

राणा जी ने निशानेबाजी में भारत की अजेय शक्ति स्थापित करने के लिए पूरा जीवन समर्पित किया, बतौर कोच युवा निशानेबाजों को प्रशिक्षित किया

गृह मंत्री ने राणा जी के परिवार और उनके लाखों प्रशंसकों के प्रति हार्दिक संवेदनाएं व्यक्त की

प्रविष्टि तिथि: 12 JUN 2026 12:54PM by PIB Delhi

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने महान खिलाड़ी जसपाल राणा के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है और उनके परिवार तथा लाखों प्रशंसकों के प्रति हार्दिक संवेदनाएं व्यक्त की।

गृह मंत्री श्री अमित शाह ने X पर पोस्ट किया, “महान खिलाड़ी जसपाल राणा जी के निधन से अत्यंत दुखी हूं। देश के लिए अंतरराष्ट्रीय सम्मान जीतकर और एक कोच के तौर पर युवा निशानेबाजों को प्रशिक्षित कर उन्होंने निशानेबाजी में भारत की अजेय शक्ति स्थापित करने के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया। राणा जी का निधन देश के लिए अपूरणीय क्षति है। इस दुख की घड़ी में मैं उनके परिवार तथा लाखों प्रशंसकों के प्रति हार्दिक संवेदनाएं व्यक्त करता हूं।

****

RK/PR/PS

 

 

 

 

 


(रिलीज़ आईडी: 2272022) आगंतुक पटल : 275
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Marathi , Bengali , Bengali-TR , Assamese , Punjabi , Gujarati , Tamil , Telugu , Kannada