MIFF banner

मीडिया मान्यता के लिए 19वें मुंबई फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया (एमआईएफएफ) के लिए आवेदन शुरू


मुंबई इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल 2026 ने मीडिया प्रतिनिधि पंजीकरण की शुरुआत की घोषणा की

मुंबई इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल (एमआईएफएफ) ने अपने 19वें संस्करण के लिए मीडिया प्रतिनिधि पंजीकरण शुरू होने की घोषणा की है। यह महोत्सव 15 से 21 जून 2026 तक मुंबई के गोपालराव देशमुख मार्ग स्थित एनएफडीसी-फिल्म्स डिवीजन परिसर में आयोजित किया जाएगा।

दक्षिण एशिया के सबसे पुराने और प्रतिष्ठित गैर-फीचर सिनेमा महोत्सव के रूप में मान्यता प्राप्त एमआईएफएफ दुनियाभर के फिल्मकारों, कहानीकारों और रचनात्मक प्रतिभाओं को एक मंच पर लाता है। इस वर्ष के संस्करण में डॉक्यूमेंट्री, शॉर्ट फिक्शन, एनीमेशन और प्रयोगात्मक फिल्मों का विविध और प्रभावशाली चयन प्रस्तुत किया जाएगा, जो समकालीन सिनेमा के बदलते स्वरूप को दर्शाता है।

भारत फिल्म निर्माण, डिजिटल स्टोरीटेलिंग और रचनात्मक अभिव्यक्ति के एक प्रमुख केंद्र के रूप में आगे बढ़ रहा है। ऐसे में एमआईएफएफ विविध आवाजों को सामने लाने, कलात्मक संवाद को बढ़ावा देने और नई पीढ़ी के फिल्मकारों एवं कंटेंट क्रिएटर्स को प्रोत्साहित करने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिका की तारीफ करता है। यह महोत्सव सिनेमाई उत्कृष्टता, रचनात्मक सहयोग और विभिन्न संस्कृतियों व समुदायों की प्रभावशाली कहानियों के उत्सव को बढ़ावा देने वाला समावेशी मंच बना हुआ है।

पंजीकरण विवरण

मीडिया पंजीकरण अब शुरू हो चुका है और 7 जून 2026 तक जारी रहेगा। मीडिया प्रतिनिधियों के लिए पंजीकरण पूरी तरह निःशुल्क है। मीडिया प्रतिनिधि https://accreditation.pib.gov.in/eventregistration/login.aspx पर जाकर या नीचे दिए गए QR कोड को स्कैन करके मीडिया डेलीगेट के रूप में पंजीकरण कर सकते हैं।

19वें एमआईएफएफ 2026 के बारे में

दक्षिण एशिया के सबसे पुराने और सबसे बड़े गैर-फीचर सिनेमा महोत्सव के रूप में विख्यात मुंबई इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल (एमआईएफएफ) लंबे समय से डॉक्यूमेंट्री, शॉर्ट फिक्शन और एनीमेशन फिल्मों के उत्सव का प्रमुख मंच रहा है। साल 1990 में स्थापित यह महोत्सव भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के तत्वावधान में आयोजित किया जाता है और आज यह एक प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय मंच बन चुका है, जो दुनियाभर के फिल्मकारों, कलाकारों और सिनेमा प्रेमियों को आकर्षित करता है।

एमआईएफएफ का 19वां संस्करण एक समृद्ध और यादगार सिनेमाई अनुभव देने का वादा करता है। इसमें विश्व स्तर पर सराही गई फिल्मों के साथ-साथ फिल्म उद्योग से जुड़ी कई विशेष पहलों को भी शामिल किया जाएगा। मुंबई इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल (एमआईएफएफ) 2026 की प्रतिस्पर्धी श्रेणी में भारत सहित 47 देशों से कुल 1,459 फिल्मों की प्रविष्टियां प्राप्त हुई हैं। महोत्सव में 42 से अधिक भारतीय भाषाओं और भारत के बाहर की 30 से ज्यादा भाषाओं की फिल्में प्रदर्शित की जाएंगी, जो इसकी वैश्विक पहुंच और सांस्कृतिक विविधता को दर्शाती हैं। दुनियाभर के प्रसिद्ध फिल्मकारों की कृतियों के साथ यह महोत्सव उत्कृष्ट डॉक्यूमेंट्री, शॉर्ट फिक्शन फिल्में, एनीमेशन, डेब्यू डायरेक्टर फिल्में और छात्र फिल्मों का प्रदर्शन करेगा। स्क्रीनिंग के अलावा, डॉक बाजार का दूसरा संस्करण, विशेष मास्टरक्लास और आईडीपीए द्वारा आयोजित ओपन फोरम भी महोत्सव के रचनात्मक और सिनेमाई आदान-प्रदान को और समृद्ध करेंगे।

एमआईएफएफ 2026 में कहानी कहने की जीवंत दुनिया का हिस्सा बनें- जहां प्रभावशाली सिनेमा, रचनात्मक प्रतिभाएं और प्रेरणादायक आवाजें मिलकर डॉक्यूमेंट्री, एनीमेशन और शॉर्ट फिक्शन फिल्म निर्माण का अविस्मरणीय उत्सव रचेंगी।

19वें एमआईएफएफ की मीडिया मान्यता नीति को निम्न लिंक के माध्यम से देखा जा सकता है।

***

पीके / केसी / केजे


Great films resonate through passionate voices. Share your love for cinema with #MIFF2026. Tag us @pibmumbai on X, and we'll help spread your passion! For journalists, bloggers, and vloggers wanting to connect with filmmakers for interviews/interactions, reach out to us at miff.mediadesk@pib.gov.in with the subject line: Take One with PIB.


रिलीज़ आईडी: 2264304   |   Visitor Counter: 330