Prime Minister's Office
Text of PM’s remarks during delegation-level talks with PM Rob Jetten of Netherlands
Posted On:
16 MAY 2026 11:58PM by PIB Delhi
Excellency,
मेरा और मेरे डेलीगेशन का गर्मजोशी से स्वागत के लिए मैं आपका बहुत-बहुत धन्यवाद करता हूं। लगभग एक दशक बाद नीदरलैंड की यात्रा करके मुझे बहुत खुशी हो रही है। पिछले एक दशक में भारत-नीदरलैंड पार्टनरशिप ने उल्लेखनीय प्रगति की है।
Excellency,
हम नीदरलैंड को भारत के सबसे महत्वपूर्ण पार्टनर में से मानते हैं। नीदरलैंड भारत के टॉप फाइव इन्वेस्टर्स में से एक है। हमारे हिस्टोरिकल कल्चर और पीपुल टू पीपुल टाइस भी बहुत गहरे हैं। डेमोक्रेटिक वैल्यूस, मार्केट इकोनॉमी और रिस्पांसिबल बिहेवियर, ये हमारी साझी सोच का हिस्सा है। पानी, स्वास्थ्य और शिक्षा जैसे क्षेत्रों में हमारा सहयोग, हमारे लोगों के जीवन को बेहतर बना रहा है। इसी बढ़ते हुए सहयोग को देखते हुए 2023 में भारत की जी-20 प्रेसिडेंसी के दौरान हमने नीदरलैंड को गेस्ट कंट्री के रूप में आमंत्रित किया था। हमें बहुत खुशी है कि फरवरी में भारत में आयोजित एआई इंपैक्ट समिट में भी नीदरलैंड के पूर्व प्रधानमंत्री ने भाग लिया था।
Excellency,
भारत विश्व का सबसे युवा देश और विश्व की सबसे तेज गति से बढ़ रही मेजर इकोनॉमी है। आप नीदरलैंड और यूरोपियन लीडरशिप की नई पीढ़ी को रिप्रेजेंट करते हैं। हमें नीदरलैंड की एक्सपर्टीज और भारत की स्पीड और स्केल को हर क्षेत्र में जोड़ना चाहिए। इनोवेशन, इन्वेस्टमेंट, सस्टेनेबिलिटी और डिफेंस जैसे क्षेत्रों में सहयोग को नए आयामों तक पहुंचाना है। इसी साझा दृष्टि के साथ आज हम भारत-नीदरलैंड संबंधों को स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप के स्तर पर ले जा रहे हैं। एक बार फिर आपके स्वागत के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद।
****
MJPS/SS/ST/RK
(Release ID: 2261888)
Visitor Counter : 56