निर्वाचन आयोग
azadi ka amrit mahotsav

मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण – तीसरा चरण


मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण 16 राज्यों और 3 केंद्र शासित प्रदेशों में चरणबद्ध तरीके से संचालित किया जाएगा

प्रविष्टि तिथि: 14 MAY 2026 2:19PM by PIB Delhi
  1. भारत निर्वाचन आयोग ने अनुलग्नक-I में वर्णित 16 राज्यों और 3 केंद्र शासित प्रदेशों में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) का निर्देश दिया है।
  2. जनगणना के साथ चल रहे गृह सूचीकरण के लिए सामान्य फील्ड मशीनरी (जमीनी स्तर पर कार्य नियुक्त कर्मचारियों) को ध्यान में रखते हुए एसआईआर का तीसरा चरण निर्धारित किया गया है।
  3. इसके साथ ही तीसरे चरण में हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख को छोड़कर पूरे देश में मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण लागू हो जाएगा। इन तीनों राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में जनगणना का दूसरा चरण पूरा होने और ऊपरी इलाकों/बर्फ आच्छादित क्षेत्रों में मौसम की स्थिति को ध्यान में रखते हुए विशेष गहन पुनरीक्षण संचालित करने का कार्यक्रम बाद में घोषित किया जाएगा।
  4. मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण के तीसरे चरण के दौरान, 3.94 लाख से अधिक बूथ स्तरीय अधिकारी (बीएलओ) घर-घर जाकर 36.73 करोड़ मतदाताओं से संपर्क करेंगे। इनकी सहायता के लिए राजनीतिक दलों द्वारा गणना के दौरान नियुक्त किए गए 3.42 लाख बूथ स्तरीय एजेंट (बीएलए) भी मौजूद रहेंगे। राज्य/केंद्र शासित प्रदेश के अनुसार बूथ स्तरीय अधिकारी और बूथ स्तरीय एजेंट का विवरण अनुलग्नक-II में दिया गया है।
  5. मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण एक सहभागी प्रक्रिया है जिसमें मतदाता, राजनीतिक दल और चुनाव अधिकारी सहित सभी हितपक्ष शामिल होते हैं। चुनाव आयोग ने सभी राजनीतिक दलों से अनुरोध किया है कि वे प्रत्येक मतदान केंद्र के लिए बीएलए (बूथ स्तरीय एजेंट) नियुक्त करें, ताकि उन सबकी पूर्ण भागीदारी सुनिश्चित हो और एसआईआर पूरी पारदर्शिता और राजनीतिक दलों की पूर्ण भागीदारी के साथ संचालित हो।
  6. मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण के पहले दो चरणों में 13 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में, एसआईआर के आदेश की तिथि तक लगभग 59 करोड़ मतदाताओं वाली एसआईआर प्रक्रिया के विभिन्न चरणों में 6.3 लाख से अधिक बीएलओ और राजनीतिक दलों द्वारा नियुक्त 9.2 लाख बीएलए शामिल हुए।

अनुलग्नक – 1

 

राज्य/केंद्रशासित प्रदेश

एसआईआर की अर्हक तिथि

तैयारी, प्रशिक्षण और मुद्रण

बीएलओ का घर-घर दौरा

मतदान केंद्रों का युक्तिकरण

मतदाता सूची के मसौदे का प्रकाशन

दावे और आपत्तियां दर्ज करने की अवधि

नोटिस चरण/ दावों का निपटान और

आपत्ति

अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन

  1. ओडिशा
  2. मिजोरम
  3. सिक्किम
  4. मणिपुर

 

01.07.2026

20.05.2026 से

29.05.2026

30.05.2026

28.06.2026 तक

 

28.06.2026 तक

 

05.07.2026

05.07.2026 से

04.08.2026

05.07.2026 से

02.09.2026

 

06.09.2026

5. दादरा और नगर हवेली तथा दमन और दीव

01.07.2026

25.05.2026 से

03.06.2026

04.06.2026

03.07.2026 तक

 

03.07.2026 तक

 

10.07.2026

10.07.2026 से

09.08.2026

10.07.2026 से

07.09.2026

 

11.09.2026

 

6. उत्तराखंड

 

01.07.2026

29.05.2026 से

07.06.2026

08.06.2026

07.07.2026 तक

 

07.07.2026 तक

 

14.07.2026

14.07.2026 से

13.08.2026

10.07.2026 से

11.09.2026

 

15.09.2026

  1. आंध्र प्रदेश
  2. अरुणाचल प्रदेश
  3. हरियाणा
  4. चंडीगढ़

 

01.07.2026

05.06.2026 से

14.06.2026

15.06.2026

14.07.2026 तक

 

14.07.2026 तक

 

21.07.2026

21.07.2026 से

20.08.2026

21.07.2026 से

18.09.2026

 

22.09.2026

  1. तेलंगाना
  2. पंजाब

 

01.10.2026

15.06.2026 से

24.06.2026

25.06.2026

24.07.2026 तक

 

24.07.2026 तक

 

31.07.2026

31.07.2026 से

30.08.2026

31.07.2026 से

28.09.2026

 

01.10.2026

  1. कर्नाटक
  2. मेघालय
  3. महाराष्ट्र
  4. झारखंड
  5. दिल्ली

 

01.10.2026

 

20.06.2026 से

29.06.2026

30.06.2026

29.07.2026 तक

 

29.07.2026 तक

 

05.08.2026

 

05.08.2026 से

04.09.2026

 

05.08.2026 से

03.10.2026

 

07.10.2026

 

18. नागालैंड

 

01.10.2026

05.08.2026 से

14.08.2026

16.08.2026

14.09.2026 तक

 

14.09.2026 तक

 

20.09.2026

20.09.2026 से

20.10.2026

20.09.2026 से

18.11.2026

 

22.11.2026

 

19. त्रिपुरा

 

01.10.2026

05.09.2026 से

14.09.2026

15.09.2026

14.10.2026 तक

 

14.10.2026 तक

 

21.10.2026

21.10.2026 से

20.10.2026

21.10.2026 से

19.12.2026

 

23.12.2026

 

अनुलग्नक -2

राज्य/केंद्र शासित प्रदेश

बीएलओ की संख्या

बीएलए की संख्या

मतदाता (दिनांक 12.05.2026 तक)

आंध्र प्रदेश

46,397

68,868

4,16,16,061

अरुणाचल प्रदेश

2288

3131

8,87,607

चंडीगढ़

614

1143

5,18,663

डीएनएच और डीडी

488

466

4,27,849

हरयाणा

20629

12917

2,06,63,155

झारखंड

29571

21644

2,64,89,777

कर्नाटक

59050

25,284

5,55,74,064

महाराष्ट्र

97924

96949

9,86,64,413

मणिपुर

2996

5003

20,91,999

मेघालय

3551

0

23,43,252

मिजोरम

1353

3430

8,75,004

नगालैंड

2432

2623

13,56,858

दिल्ली एनसीटी

13026

28881

1,48,23,234

ओडिशा

38123

8391

3,34,33,659

पंजाब

24453

8547

2,14,56,297

सिक्किम

572

681

4,71,094

त्रिपुरा

3356

6757

28,97,674

तेलंगाना

35985

25886

3,39,20,705

उत्तराखंड

11733

21808

79,76,466

कुल

3,94,541

3,42,409

36,73,87,831

 

***

पीके/केसी/एकेवी/एसके


(रिलीज़ आईडी: 2260996) आगंतुक पटल : 391
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: Telugu , Tamil , Khasi , English , Urdu , Marathi , Bengali-TR , Assamese , Bengali , Manipuri , Gujarati , Odia , Kannada , Malayalam