इलेक्ट्रानिक्स एवं आईटी मंत्रालय
नए आधार ऐप को जनता का भरपूर समर्थन, तीन महीनों में 2.1 करोड़ डाउनलोड
नए आधार ऐप का उपयोग करके 28 लाख से अधिक लोगों ने अपना मोबाइल नंबर अपडेट किया
आधार ऐप कागज रहित पहचान साझाकरण, सहमति नियंत्रण और लोगों के हाथों में चयनात्मक साझाकरण को बढ़व देता है।
प्रविष्टि तिथि:
06 MAY 2026 6:09PM by PIB Delhi
नया आधार ऐप जनता के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रहा है। मात्र तीन महीनों के भीतर इसके 2.1 करोड से अधिक डाउनलोड हो चुके हैं, जिससे सेवाएं लोगों की उंगलियों पर आ गई हैं और जीवन आसान हो गया है।
यह देखा गया है कि लोग आधार ऐप का उपयोग विभिन्न सेवाओं का लाभ उठाने के लिए कर रहे हैं, जिसमें मोबाइल नंबर और पते को कभी भी, कहीं भी आसानी से अपडेट करना शामिल है।
अब तक 28 लाख से अधिक लोग नए आधार ऐप का उपयोग करके अपना मोबाइल नंबर अपडेट कर चुके हैं। इसी तरह, लगभग 6 लाख लोगों ने अपने पते को अपडेट करने के लिए इस ऐप का इस्तेमाल किया है।
आधार ऐप एक अगली पीढ़ी का मोबाइल एप्लिकेशन है, जिसे आधार धारकों को अपनी पहचान को साथ रखने, दिखाने, साझा करने और सत्यापित करने के लिए एक सुरक्षित, सुविधाजनक और गोपनीयता-प्रथम तरीका प्रदान करने हेतु डिज़ाइन किया गया है।
बढता सार्वजनिक उपयोग न केवल निवासियों के विश्वास को दर्शाता है, बल्कि आधार सेवाओं को अधिक सुलभ और उपयोगकर्ता के अनुकूल बनाने में नए ऐप की भूमिका को भी प्रदर्शित करता है, जिससे आधार धारकों के लिए सुगम जीवन सुनिश्चित होता है।
इस ऐप में उपस्थिति के प्रमाण के लिए चेहरे का सत्यापन, एक क्लिक में बायोमेट्रिक लॉक/अनलॉक, प्रमाणीकरण इतिहास और भौतिक विज़िटिंग कार्ड के बजाय संपर्क विवरण आसानी से साझा करने के लिए क्यूआर-आधारित संपादन योग्य संपर्क कार्ड जैसी उन्नत सुविधाएं हैं।
उपयोग में आसानी के लिए डिज़ाइन किया गया आधार ऐप वास्तविक जीवन के कई उपयोगों का समर्थन करता है। इनमें ऑफलाइन वेरिफिकेशन सीकिंग एंटिटी (ओवीएसई) के क्यूआर कोड स्कैनिंग के माध्यम से होटल चेक-इन शामिल है। यह आयु सत्यापन, अस्पताल में भर्ती, आगंतुक प्रबंधन, कार्यक्रमों में प्रवेश, गिग वर्कर्स और सर्विस पार्टनर्स के पहचान सत्यापन जैसे कई कार्यों को सुविधाजनक बनाता है।
नया आधार ऐप एंड्रॉयड और ऐप्पल आईओएस दोनों प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है। लोग इसे यहां से डाउनलोड कर सकते हैं:
एंड्रॉइड: https://play.google.com/store/apps/details?id=in.gov.uidai.pehchaan&hl=en_IN
आईओएस - https://apps.apple.com/in/app/aadhaar/id6744029871
***
पीके/केसी/आईएम/केके
(रिलीज़ आईडी: 2258521)
आगंतुक पटल : 167