प्रधानमंत्री कार्यालय
प्रधानमंत्री ने आंध्र प्रदेश के मार्कपुरम जिले में हुई दुर्घटना पर शोक व्यक्त किया
प्रधानमंत्री ने अनुग्रह राशि की घोषणा की
प्रविष्टि तिथि:
26 MAR 2026 11:19AM by PIB Delhi
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आंध्र प्रदेश के मार्कपुरम जिले में हुई दु:खद घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है।
प्रधानमंत्री ने मृतकों के परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।
प्रधानमंत्री ने प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (पीएमएनआरएफ) से प्रत्येक मृतक के परिजनों को 2 लाख रुपये और घायलों को 50,000 रुपये अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है।
प्रधानमंत्री कार्यालय ने एक्स पर पोस्ट किया
आंध्र प्रदेश के मार्कपुरम जिले में हुई दुर्घटना बेहद दु:खद है। जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति हमारी गहरी संवेदना है। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हैं।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा, "मृतकों के परिजनों को पीएमएनआरएफ से 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे।"
***
पीके/केसी/एके/वाईबी
(रिलीज़ आईडी: 2245605)
आगंतुक पटल : 107