प्रधानमंत्री कार्यालय
प्रधानमंत्री ने उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में इमारत गिरने की घटना में जान हानि पर शोक व्यक्त किया
प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से अनुग्रह राशि की घोषणा की
प्रविष्टि तिथि:
23 MAR 2026 5:40PM by PIB Delhi
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में एक इमारत गिरने की दुर्घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया।
श्री मोदी ने पीड़ित परिवारों के इस कठिन घड़ी में अपनी संवेदना व्यक्त की और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की। उन्होंने प्रत्येक मृतक के निकटतम परिजन को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की। प्रधानमंत्री ने कहा कि दुर्घटना में घायल लोगों को 50-50 हजार रुपये दिए जाएंगे।
प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया X पर अपने संदेश में लिखा:
उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में इमारत गिरने की दुर्घटना से मैं व्यथित हूं। इस कठिन घड़ी में मेरी संवेदनाएं प्रभावितों और उनके परिवारों के साथ हैं। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।
प्रधानमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से प्रत्येक मृतक के परिजन को दो लाख रुपये की अनुग्रह राशि और घायलों को 50-50 हजार रुपये दिए जाएंगे।
***
पीके/केसी/एकेवी/पीके
(रिलीज़ आईडी: 2244114)
आगंतुक पटल : 102