प्रधानमंत्री कार्यालय
azadi ka amrit mahotsav

प्रधानमंत्री ने एआई से जुड़ी भारत की उस सोच पर आधारित एक लेख साझा किया, जो देश की राष्ट्रीय प्राथमिकताओं के अनुरूप है

प्रविष्टि तिथि: 23 MAR 2026 1:16PM by PIB Delhi

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज केंद्रीय शिक्षा और कौशल विकास मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का एक लेख साझा किया, जिसमें एआई-संचालित तकनीकी युग में भारत की प्रगति और नवाचार की कहानी को दर्शाया गया है।

इस लेख में इस बात पर बल दिया गया है कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के प्रति भारत का दृष्टिकोण वैश्विक साझेदारियों से गहराई से जुड़ा हुआ है और यह राष्ट्रीय प्राथमिकताओं के अनुरूप भी है। इसमें यह भी उल्लेख किया गया है कि भारत की एआई रणनीति स्पष्ट, मानव-केंद्रित, समावेशी, अंतरसंचालनीय है और संप्रभु क्षमता की नींव पर निर्मित है।

प्रधानमंत्री ने ‘एक्स’ पर लिखा:

“केंद्रीय मंत्री श्री @dpradhanbjp ने लिखा है कि एआई-संचालित तकनीकी युग में, भारत की नवाचार गाथा वैश्विक साझेदारियों से गहराई से जुड़ी हुई है।

उन्होंने इस बात पर बल दिया है कि राष्ट्रीय प्राथमिकताओं के अनुरूप, एआई के प्रति भारत का दृष्टिकोण स्पष्ट है- यह मानव-केंद्रित, समावेशी, अंतरसंचालनीय और क्षमता में संप्रभु है।”

****

पीके/केसी/बीयू/एसएस


(रिलीज़ आईडी: 2243819) आगंतुक पटल : 129
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Marathi , Assamese , Bengali , Manipuri , Punjabi , Gujarati , Telugu , Kannada