प्रधानमंत्री कार्यालय
प्रधानमंत्री ने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र के ट्रस्टियों से मुलाकात की
प्रविष्टि तिथि:
19 MAR 2026 9:13PM by PIB Delhi
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने भारत की विविध संस्कृति को और अधिक लोकप्रिय बनाने से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर चर्चा करने के उद्देश्य से आज इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र (आईजीएनसीए) के ट्रस्टियों से मुलाकात की।
प्रधानमंत्री ने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र के ट्रस्टियों से मुलाकात की और सांस्कृतिक संवर्धन की इस यात्रा में अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने के तरीकों पर विचार-विमर्श किया। इस बातचीत के दौरान, प्रधानमंत्री और ट्रस्टियों ने डिजिटल और जमीनी स्तर की पहलों के माध्यम से पहुंच को मजबूत बनाने पर चर्चा की और भारत की समृद्ध विरासत को संरक्षित करने तथा बढ़ावा देने में कलाकारों और विद्वानों को सहयोग देने के महत्व पर जोर दिया।
प्रधानमंत्री ने एक्स पर लिखा:
"आईजीएनसीए के ट्रस्टियों से मुलाकात की और भारत की विविध संस्कृति को और अधिक लोकप्रिय बनाने से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की। हमने इस यात्रा में और अधिक लोगों को जोड़ने, डिजिटल और जमीनी स्तर की पहलों के माध्यम से पहुंच को मजबूत करने, तथा हमारी समृद्ध विरासत को संरक्षित और बढ़ावा देने में कलाकारों और विद्वानों का समर्थन करने के तरीकों पर भी विचार-विमर्श किया।"
***
पीके/केसी/एमपी
(रिलीज़ आईडी: 2242780)
आगंतुक पटल : 56