प्रधानमंत्री कार्यालय
azadi ka amrit mahotsav

प्रधानमंत्री ने कोटा हवाई अड्डे के शिलान्यास समारोह के दौरान अपने संबोधन की झलकियां साझा कीं

प्रविष्टि तिथि: 07 MAR 2026 7:12PM by PIB Delhi

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने कोटा हवाई अड्डे के शिलान्यास समारोह के दौरान अपने संबोधन की झलकियां साझा की हैं।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर अपनी पोस्ट में लिखा:

ओम बिरला जी जितने शानदार सांसद हैं, उतने ही बेहतरीन लोकसभा अध्यक्ष भी हैं। यह शिक्षा की नगरी से आने का ही प्रभाव है कि वे सदन में एक अच्छे मुखिया की तरह सबको साथ लेकर चलते हैं। वे पक्ष-विपक्ष से ऊपर उठकर सभी सांसदों के प्रति अत्यधिक सम्मान का भाव रखते हैं।

@ombirlakota”

मैं कोटा में हवाई अड्डे के निर्माण हेतु किए गए प्रयासों के लिए लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला जी की सराहना करना चाहता हूँ। कोटा की प्रगति के लिए उनका कार्य सभी के सामने प्रत्यक्ष है।

श्री ओम बिरला जी जितने उत्कृष्ट लोकसभा अध्यक्ष हैं, उतने ही शानदार सांसद भी हैं। शायद शिक्षा की नगरी से आने का ही यह प्रभाव है कि वे सबको साथ लेकर सदन का संचालन इतने अद्भुत तरीके से करते हैं। दलगत राजनीति से ऊपर उठकर, वे सभी सांसदों के साथ बड़े सम्मान का व्यवहार करते हैं।

@ombirlakota”

*******

पीके/केसी/डीवी/एसएस


(रिलीज़ आईडी: 2236464) आगंतुक पटल : 156
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Marathi , Bengali , Bengali-TR , Manipuri , Assamese , Punjabi , Gujarati , Odia , Tamil , Telugu , Kannada , Malayalam