मंत्रिमण्‍डल
azadi ka amrit mahotsav

प्रेस विज्ञप्ति

प्रविष्टि तिथि: 01 MAR 2026 11:30PM by PIB Delhi

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में आज शाम सुरक्षा मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति (सीसीएस) की बैठक हुई, जिसमें पश्चिम एशिया में बदल रही स्थिति की समीक्षा की गई।

समिति (सीसीएस) को 28 फरवरी को ईरान में हुए हवाई हमलों और उसके बाद कई खाड़ी देशों में हुए हमलों से बढ़ी तनावपूर्ण स्थिति के बारे में जानकारी दी गई। समिति ने इन क्षेत्रों में बड़ी संख्या में रह रहे भारतीय प्रवासी समुदाय की सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता व्यक्त की।

सीसीएस ने इस इलाके से होकर यात्रा कर रहे भारतीय यात्रियों तथा निर्धारित परीक्षाओं में शामिल होने वाले छात्रों को हो रही कठिनाइयों की भी समीक्षा की, साथ ही क्षेत्रीय सुरक्षा तथा आर्थिक और वाणिज्यिक गतिविधियों पर व्यापक प्रभावों पर भी विचार-विमर्श किया।

सीसीएस ने संबंधित सभी विभागों को इन घटनाक्रमों से प्रभावित भारतीय नागरिकों की सहायता करने के लिए आवश्यक और यथासंभव कदम उठाने का निर्देश दिया। समिति ने शीघ्र शत्रुता समाप्त करने तथा बातचीत और कूटनीति की ओर लौटने के महत्व पर बल दिया।

***

पीके/केसी/पीकेपी


(रिलीज़ आईडी: 2234341) आगंतुक पटल : 118
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Marathi , Manipuri , Assamese , Gujarati , Kannada