प्रधानमंत्री कार्यालय
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने श्री मणि शंकर मुखोपाध्याय जी के निधन पर शोक व्यक्त किया
प्रविष्टि तिथि:
20 FEB 2026 7:37PM by PIB Delhi
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने श्री मणि शंकर मुखोपाध्याय जी के निधन पर शोक व्यक्त किया है।
प्रधानमंत्री ने उन्हें बंगाली साहित्य का एक महान व्यक्तित्व बताया, जिनके शब्दों ने लोगों के जीवन को संवेदनशीलता और अंतर्दृष्टि से चित्रित किया।
सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट में आज श्री मोदी ने कहा:
“श्री मणि शंकर मुखोपाध्याय जी, जिन्हें प्यार से शंकर कहा जाता था, के निधन से मैं अत्यंत व्यथित हूं।
वे बंगाली साहित्य के एक महान व्यक्तित्व थे, जिनके शब्दों ने लोगों के जीवन को संवेदनशीलता और अंतर्दृष्टि से चित्रित किया। अपनी अविस्मरणीय रचनाओं के माध्यम से उन्होंने पाठकों की कई पीढ़ियों को प्रभावित किया और भारत के साहित्यिक जगत को समृद्ध किया।
उनके परिवार, मित्रों और अनगिनत प्रशंसकों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदनाएं। ओम शांति।”
“শ্রী মণি শঙ্কর মুখোপাধ্যায়-যিনি শংকর নামে বিখ্যাত- এর প্রয়াণে গভীরভাবে শোকাহত ।
বাংলা সাহিত্যের এক উজ্জ্বল নক্ষত্র হিসেবে তিনি মানুষের জীবনকে অসাধারণ সংবেদনশীলতা ও অন্তর্দৃষ্টির সঙ্গে তাঁর লেখায় তুলে ধরেছেন। তাঁর অবিস্মরণীয় সৃষ্টি, বিভিন্ন প্রজন্মের পাঠককে প্রভাবিত এবং ভারতের সাহিত্যভাণ্ডারকে সমৃদ্ধ করেছে।
তাঁর পরিবার, বন্ধু ও অসংখ্য অনুরাগীর প্রতি আমার আন্তরিক সমবেদনা রইল। ওঁ শান্তি।”
**********
पीके/केसी/एमकेएस/एसएस
(रिलीज़ आईडी: 2230928)
आगंतुक पटल : 62