प्रधानमंत्री कार्यालय
स्पेन के राष्ट्रपति ने प्रधानमंत्री से मुलाकात की
प्रविष्टि तिथि:
18 FEB 2026 1:48PM by PIB Delhi
स्पेन के राष्ट्रपति महामहिम श्री पेद्रो सांचेज़ ने आज नई दिल्ली में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की।
दोनों नेताओं ने भारत-स्पेन मित्रता को प्रगाढ़ बनाने और विशेषकर रक्षा, सुरक्षा, प्रौद्योगिकी तथा अन्य क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने के तरीकों पर चर्चा की।
दोनों देश वर्ष 2026 को भारत–स्पेन संस्कृति, पर्यटन और एआई वर्ष के रूप में मना रहे हैं।
‘एक्स’ पर अलग-अलग पोस्ट में श्री मोदी ने लिखा:
“दिल्ली में राष्ट्रपति पेद्रो सांचेज़ के साथ सार्थक मुलाकात हुई। भारत–स्पेन मित्रता को प्रगाढ़ बनाने और विशेषकर रक्षा, सुरक्षा, प्रौद्योगिकी तथा अन्य क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने के तरीकों पर चर्चा की। हमारे देश वर्ष 2026 को भारत–स्पेन संस्कृति, पर्यटन और एआई वर्ष के रूप में मना रहे हैं। इससे जनता के बीच परस्पर संपर्क और मजबूत होंगे। यह देखकर खुशी हुई कि विश्वविद्यालयों का एक बड़ा प्रतिनिधिमंडल भी भारत आया है। इससे भी हमारे लोगों के बीच संबंध और प्रगाढ़ होंगे।
यूरोपीय संघ के साथ हुआ ऐतिहासिक मुक्त व्यापार समझौता (एफटीए) स्पेन के साथ आर्थिक साझेदारी पर अत्यंत सकारात्मक प्रभाव डालेगा और हमारे देशों के लोगों के लिए नए अवसर प्रदान करेगा।”
@sanchezcastejon”
“Tuve una reunión productiva con el presidente Pedro Sánchez en Delhi. Hablamos de formas de fortalecer la amistad entre la India y España, especialmente en ámbitos como la defensa, la seguridad, la tecnología y otros.
Nuestros países celebran 2026 como el Año India-España de la Cultura, el Turismo y la IA. Esto profundizará los vínculos entre nuestros pueblos. Me alegra ver que también ha venido a la India una gran delegación de universidades. Esto también contribuirá en gran medida a acercar a nuestros pueblos.
El histórico acuerdo de libre comercio con la UE tendrá un impacto muy positivo en la asociación económica con España y brindará nuevas oportunidades a los ciudadanos de nuestros países.
@sanchezcastejon”
*****
पीके/केसी/आरके/एसके
(रिलीज़ आईडी: 2229595)
आगंतुक पटल : 138