प्रधानमंत्री कार्यालय
azadi ka amrit mahotsav

प्रधानमंत्री ने 2025 फिडे विश्व रैपिड शतरंज चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीतने पर अर्जुन एरिगैसी को बधाई दी

प्रविष्टि तिथि: 29 DEC 2025 3:15PM by PIB Delhi

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने दोहा में आयोजित फिडे विश्व रैपिड शतरंज चैंपियनशिप के ओपन वर्ग में कांस्य पदक जीतने पर अर्जुन एरिगैसी को बधाई दी है। श्री मोदी ने कहा, "उनका दृढ़ संकल्प सराहनीय है। मैं उन्हें उनके भावी प्रयासों के लिए शुभकामनाएं देता हूं।"

प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट किया:

दोहा में आयोजित फिडे विश्व रैपिड शतरंज चैंपियनशिप के ओपन वर्ग में कांस्य पदक जीतने पर अर्जुन एरिगैसी पर गर्व है। उनका दृढ़ संकल्प सराहनीय है। मैं उन्हें उनके भावी प्रयासों के लिए शुभकामनाएं।

@ArjunErigaisi

***

पीके/केसी/आईएम/एसके


(रिलीज़ आईडी: 2209439) आगंतुक पटल : 560
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: Tamil , Malayalam , Kannada , Assamese , Bengali , Bengali-TR , Odia , English , Urdu , Marathi , Manipuri , Punjabi , Gujarati , Telugu