प्रधानमंत्री कार्यालय
प्रधानमंत्री ने एक लेख साझा किया जिसमें बताया गया कि विकसित भारत -जी राम जी अधिनियम 2025 किस प्रकार आय वृद्धि और दीर्घकालिक ग्रामीण उत्पादकता को एक दूसरे के साथ सामंजस्य के बजाय एक निरंतरता के रूप में देखता है
प्रविष्टि तिथि:
24 DEC 2025 1:41PM by PIB Delhi
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान का लिखा एक लेख साझा किया, जिसमें बताया गया है कि किस प्रकार विकसित भारत - जी राम जी अधिनियम 2025 आय वृद्धि, संपत्ति सृजन, कृषि स्थिरता और दीर्घकालिक ग्रामीण उत्पादकता को एक दूसरे के साथ सामंजस्य के बजाय एक निरंतरता के रूप में देखता है।
श्री मोदी ने कहा कि श्री सिंह ने इस बात पर जोर दिया कि इस विधेयक से पहले राज्य सरकारों के साथ व्यापक परामर्श, तकनीकी कार्यशालाएं और कई हितधारकों के साथ चर्चाएं की गई थीं।
केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के एक्स पर किए गए एक पोस्ट का जवाब देते हुए श्री मोदी ने कहा:
"इस ज्ञानवर्धक लेख में, केंद्रीय मंत्री श्री @ChouhanShivraj बताते हैं कि विकसित भारत-जी राम जी अधिनियम, 2025 आय वृद्धि, संपत्ति सृजन, कृषि स्थिरता और दीर्घकालिक ग्रामीण उत्पादकता को एक दूसरे के साथ सामंजस्य बिठाने के बजाय एक निरंतरता के रूप में देखता है।"
****
पीके/केसी/एसके/एसवी
(रिलीज़ आईडी: 2208091)
आगंतुक पटल : 542
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें:
English
,
Urdu
,
Marathi
,
Manipuri
,
Bengali
,
Bengali-TR
,
Assamese
,
Punjabi
,
Gujarati
,
Tamil
,
Telugu
,
Kannada
,
Malayalam