प्रधानमंत्री कार्यालय
azadi ka amrit mahotsav

प्रधानमंत्री ने श्री सतीश शाह के निधन पर शोक व्यक्त किया

प्रविष्टि तिथि: 25 OCT 2025 7:44PM by PIB Delhi

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने आज वरिष्ठ अभिनेता श्री सतीश शाह जी के निधन पर शोक व्यक्त किया और उन्हें भारतीय मनोरंजन जगत का सच्चा दिग्गज बताया।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट में कहा:

“श्री सतीश शाह जी के निधन से गहरा दुख हुआ। उन्हें भारतीय मनोरंजन जगत के सच्चे दिग्गज के रूप में याद किया जाएगा। उनके सहज हास्य और प्रतिष्ठित अभिनय ने अनगिनत लोगों के जीवन में हँसी भर दी। उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति संवेदना। ॐ शांति।”

*******

पीके/केसी/पीके

(रिलीज़ आईडी: 2182502)


(रिलीज़ आईडी: 2182521) आगंतुक पटल : 176
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: Odia , English , Urdu , Marathi , Manipuri , Bengali , Assamese , Punjabi , Gujarati , Tamil , Telugu , Kannada , Malayalam