प्रविष्टि तिथि:
06 OCT 2025 8:45PM by PIB Delhi
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज भारत के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति बी.आर. गवई पर सर्वोच्च न्यायालय परिसर में हुए हमले की कड़ी निंदा की।
श्री मोदी ने इस घटना के बाद न्यायमूर्ति गवई से बात की और इस परिस्थिति में उनके धैर्य की सराहना की।
एक्स पर एक पोस्ट में श्री मोदी ने कहा कि
"भारत के मुख्य न्यायाधीश, न्यायमूर्ति बी.आर. गवई जी से बात की। सुप्रीम कोर्ट परिसर में आज उन पर हुए हमले से हर भारतीय क्षुब्ध है। हमारे समाज में ऐसे निंदनीय कृत्यों के लिए कोई जगह नहीं है। यह अत्यंत निंदनीय है।"
मैं ऐसी स्थिति में न्यायमूर्ति गवई के धैर्य की सराहना करता हूँ। यह न्याय के मूल्यों और हमारे संविधान की भावना को मज़बूत करने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है।”
***
पीके/केसी/एनकेएस/डीए