प्रधानमंत्री कार्यालय
azadi ka amrit mahotsav

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने मध्य प्रदेश के खंडवा जिले में हुई दुर्घटना में जानमाल की हानि पर शोक व्यक्त किया


प्रधानमंत्री ने पीएमएनआरएफ से अनुग्रह सहायता की घोषणा की

प्रविष्टि तिथि: 02 OCT 2025 11:36PM by PIB Delhi

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने मध्य प्रदेश के खंडवा जिले में हुई एक दुर्घटना में हुई जानमाल की हानि पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। प्रधानमंत्री ने दुर्घटना में मारे गए लोगों के परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से 2-2 लाख रुपये और घायलों को 50-50 हजार रुपये की अनुग्रह सहायता राशि देने की घोषणा की है।

प्रधानमंत्री कार्यालय द्वारा सोशल मीडिया एक्स पर एक संदेश में लिखा गया:

"मध्य प्रदेश के खंडवा जिले में हुई दुर्घटना में लोगों की मृत्यु से मुझे गहरा दुःख हुआ है। दुःख की इस घड़ी में शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएँ। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूँ।"

इस दुर्घटना में जान गंवाने वाले प्रत्येक मृतक के निकटतम परिजन को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से 2-2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। जबकि इस दुर्घटना में घायल हुए प्रत्येक व्यक्ति को 50,000 रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी: प्रधानमंत्री @narendramodi”

**************

पीके/केसी/डीवी


(रिलीज़ आईडी: 2174947) आगंतुक पटल : 66
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Marathi , Assamese , Manipuri , Bengali , Punjabi , Gujarati , Odia , Tamil , Telugu , Kannada , Malayalam