प्रधानमंत्री कार्यालय
azadi ka amrit mahotsav

प्रधानमंत्री ने सार्वजनिक स्वास्थ्य से जुड़े परिणामों में सुधार और अर्थव्यवस्था को मजबूत करने को लेकर प्रमुख पहलों के प्रभाव पर प्रकाश डाला

प्रविष्टि तिथि: 24 SEP 2025 1:12PM by PIB Delhi

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज देश में स्वास्थ्य सेवा में सुधार को राष्ट्रीय विकास के एक प्रमुख स्तंभ के रूप में बढ़ती मान्यता पर प्रकाश डाला। हाल ही में एक लेख में, प्रसिद्ध हृदय शल्य चिकित्सक डॉ. देवी प्रसाद शेट्टी ने इस बात पर जोर दिया कि कैसे आयुष्मान भारत, पोषण अभियान और स्वच्छ भारत जैसी पहल न केवल सार्वजनिक स्वास्थ्य से जुड़े परिणामों में सुधार ला रही हैं, बल्कि अर्थव्यवस्था को भी मजबूत कर रही हैं।

एक्स पर एक पोस्ट में प्रधानमंत्री ने कहा:

डॉ. देवी प्रसाद शेट्टी लिखते हैं कि भारत की स्वास्थ्य सेवा अब आर्थिक विकास का एक प्रमुख वाहक है। आयुष्मान भारत, पोषण अभियान और स्वच्छ भारत जैसी पहल बीमारियों को कम कर रही हैं, घरेलू बचत की रक्षा कर रही हैं और मानव पूंजी का निर्माण कर रही हैं। स्वास्थ्य को लागत के बजाय एक निवेश के रूप में देखने से शासन और समृद्धि को बढ़ावा मिल रहा है।

***

पीके/केसी/एसकेएस/केएस

 


(रिलीज़ आईडी: 2170547) आगंतुक पटल : 186
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: Odia , Marathi , English , Urdu , Bengali , Bengali-TR , Assamese , Manipuri , Punjabi , Gujarati , Tamil , Telugu , Kannada , Malayalam