प्रधानमंत्री कार्यालय
azadi ka amrit mahotsav

प्रधानमंत्री ने राष्ट्रकवि श्री रामधारी सिंह दिनकर को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की

प्रविष्टि तिथि: 23 SEP 2025 5:59PM by PIB Delhi

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज राष्ट्रकवि श्री रामधारी सिंह दिनकर को उनकी जयंती के अवसर पर भारतीय साहित्य और राष्ट्रीय चेतना में उनके कालातीत योगदान को याद करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा:

राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर जी को उनकी जयंती पर कोटि-कोटि नमन। उनकी कविताएं बिहार के साथ-साथ देशभर के लोगों में राष्ट्रभक्ति की अद्भुत भावनाएं भरती आई हैं। उनकी कई पंक्तियां आज भी जनमानस में रची-बसी हैं। वीरता और मानवता से ओतप्रोत उनकी ओजस्वी और कालजयी रचनाएं हर पीढ़ी को मां भारती की सेवा में समर्पित रहने के लिए प्रेरित करती रहेंगी।

****

पीके/ केसी/ एसकेजे/ केके


(रिलीज़ आईडी: 2170270) आगंतुक पटल : 87
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: Odia , English , Urdu , Marathi , Bengali , Manipuri , Assamese , Punjabi , Gujarati , Tamil , Telugu , Kannada , Malayalam