प्रधानमंत्री कार्यालय
azadi ka amrit mahotsav

प्रधानमंत्री ने भारतीय महिला हॉकी टीम को एशिया कप में रजत पदक जीतने पर बधाई दी

प्रविष्टि तिथि: 14 SEP 2025 9:21PM by PIB Delhi

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने महिला एशिया कप 2025 में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए भारतीय महिला हॉकी टीम को बधाई दी है, जहां उन्होंने रजत पदक हासिल किया और देश का गौरव बढ़ाया।

एक्स पर एक पोस्ट में प्रधानमंत्री ने कहा :

हमारी भारतीय महिला हॉकी टीम ने महिला एशिया कप 2025 में रजत पदक जीतकर देश को गौरवान्वित किया है। उन्हें बहुत बधाई। उनका मजबूत संकल्प और टीम भावना अद्भुत है। आने वाले समय के लिए उन्हें शुभकामनाएं।

************

पीके/केसी/डीवी


(रिलीज़ आईडी: 2166653) आगंतुक पटल : 249
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: Assamese , English , Urdu , Marathi , Bengali , Manipuri , Punjabi , Gujarati , Odia , Tamil , Telugu , Kannada , Malayalam