राष्ट्रपति सचिवालय
राष्ट्रपति 1 से 3 सितंबर तक कर्नाटक और तमिलनाडु का दौरा करेंगी
Posted On:
31 AUG 2025 5:36PM by PIB Delhi
राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु 1 से 3 सितंबर 2025 तक कर्नाटक और तमिलनाडु के दौरे पर रहेंगी।
1 सितंबर को राष्ट्रपति मैसूर, कर्नाटक में अखिल भारतीय वाक श्रवण संस्थान (एआईआईएसएच) की हीरक जयंती समारोह में शिरकत करेंगी।
2 सितंबर को राष्ट्रपति चेन्नई, तमिलनाडु में सिटी यूनियन बैंक की 120वीं स्थापना दिवस समारोह में शामिल होंगी।
3 सितंबर को राष्ट्रपति तिरुवरुर में तमिलनाडु केन्द्रीय विश्वविद्यालय के 10 वें दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी।
*****
पीके/केसी/केजे
(Release ID: 2162490)
Visitor Counter : 2