प्रधानमंत्री कार्यालय
azadi ka amrit mahotsav

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने पालघर में इमारत ढहने पर दुख व्यक्त किया

प्रविष्टि तिथि: 28 AUG 2025 8:23PM by PIB Delhi

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने महाराष्ट्र के पालघर में एक आवासीय इमारत के ढहने की दुखद घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है। इस घटना में कई लोग प्रभावित हुए हैं और कई घायल हुए हैं।

प्रधानमंत्री कार्यालय ने सोशल मीडिया एक्स हैंडल पर एक पोस्ट में कहा है:

महाराष्ट्र के पालघर में एक इमारत के ढहने से हुई दुर्घटना से गहरा दुख हुआ है। इस कठिन घड़ी में मेरी संवेदनाएँ प्रभावित लोगों और उनके परिवारों के साथ हैं। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूँ। अधिकारी प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता प्रदान कर रहे हैं: प्रधानमंत्री @नरेन्द्र मोदी

*****

पीके/केसी/एमकेएस/


(रिलीज़ आईडी: 2161733) आगंतुक पटल : 301
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Marathi , Manipuri , Bengali , Assamese , Punjabi , Gujarati , Odia , Tamil , Telugu , Kannada , Malayalam