प्रधानमंत्री कार्यालय
प्रधानमंत्री ने राजस्थान में दो नए रामसर स्थलों के जुड़ने की सराहना की
Posted On:
04 JUN 2025 10:28PM by PIB Delhi
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने पर्यावरण संरक्षण में भारत की निरंतर प्रगति की सराहना की है, क्योंकि राजस्थान के फलोदी में खीचन और उदयपुर में मेनार नामक दो और दलदली भूमि को रामसर स्थलों की प्रतिष्ठित सूची में शामिल किया गया है। इसके साथ ही भारत में अब कुल 91 रामसर स्थल हो गए हैं।
केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री भूपेंद्र यादव ने एक्स पर इस बारे में जानकारी देते हुए कहा कि यह पर्यावरण संरक्षण पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विशेष जोर देने का प्रमाण है।
उनके एक्स पोस्ट के जवाब में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा;
"बहुत अच्छी खबर! पर्यावरण संरक्षण में भारत की प्रगति बहुत तेजी से हो रही है और इसमें जन भागीदारी भी शामिल है।"
***
एमजी/केसी/एके/वाईबी
(Release ID: 2134094)