प्रधानमंत्री कार्यालय
प्रधानमंत्री ने महिलाओं को अपनी प्रेरणादायक जीवन यात्रा साझा करने के लिए प्रोत्साहित किया
प्रधानमंत्री 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर अपने सोशल मीडिया अकाउंट कुछ चुनिंदा महिलाओं को सौंपेंगे
प्रविष्टि तिथि:
03 MAR 2025 7:54PM by PIB Delhi
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज कहा कि नमो ऐप ओपन फोरम पर अनेक जीवन यात्राओं को साझा किया जाना प्रेरणा देने वाला है। प्रधानमंत्री ने घोषणा की कि 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर कुछ चुनिंदा महिलाओं को एक दिन के लिए उनके डिजिटल सोशल मीडिया अकाउंट को संभालने का अवसर मिलेगा। उन्होंने ऐसी और भी प्रेरणादायी जीवन यात्राओं को साझा करने का आग्रह किया।
श्री मोदी ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा:
"मैं नमो ऐप ओपन फोरम पर बहुत ही प्रेरणादायक जीवन यात्राएं साझा होते देख रहा हूं, जिसमें से कुछ महिलाओं को 8 मार्च को महिला दिवस पर मेरे डिजिटल सोशल मीडिया अकाउंट्स को संभालने के लिए चुना जाएगा। मैं ऐसी और भी जीवन यात्राएं साझा करने का अनुरोध करता हूं।"
***
एमजी/आरपीएम/केसी/एमपी
(रिलीज़ आईडी: 2107896)
आगंतुक पटल : 311
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें:
English
,
Urdu
,
Marathi
,
Bengali
,
Manipuri
,
Assamese
,
Punjabi
,
Gujarati
,
Odia
,
Tamil
,
Telugu
,
Kannada
,
Malayalam