प्रधानमंत्री कार्यालय
azadi ka amrit mahotsav

प्रधानमंत्री ने मिजोरम के लोगों को उनके राज्य के स्थापना दिवस पर शुभकामनाएं दीं

प्रविष्टि तिथि: 20 FEB 2025 4:03PM by PIB Delhi

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने मिजोरम के लोगों को उनके राज्य के स्थापना दिवस पर हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। श्री मोदी ने कहा कि मिजो संस्कृति विरासत और सद्भाव के एक सुंदर मेल को दर्शाती है। उन्होंने यह भी कामना की है कि मिजोरम निरंतर समृद्ध होता रहे और आने वाले वर्षों में शांति, विकास और प्रगति की इसकी यात्रा और भी अधिक ऊंचाइयों को छुए।

एक एक्स पोस्ट में, प्रधानमंत्री ने कहाः

"मिजोरम के लोगों को उनके राज्य के स्थापना दिवस पर हार्दिक शुभकामनाएं! यह जीवंत राज्य अपनी मनमोहक दृश्यावली, गहरी जड़ों वाली परंपराओं और अपने लोगों की उल्लेखनीय गर्मजोशी के लिए जाना जाता है। मिज़ो संस्कृति विरासत और सद्भाव का एक सुंदर मेल दर्शाती है। मिज़ोरम की समृद्धि जारी रहे और आने वाले वर्षों में शांति, विकास और प्रगति की इसकी यात्रा और भी अधिक ऊंचाइयों को छुए।"

***

एमजी/आरपीएम/केसी/आईएम/एसके


(रिलीज़ आईडी: 2105026) आगंतुक पटल : 184
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: Odia , English , Urdu , Marathi , Manipuri , Assamese , Bengali , Punjabi , Gujarati , Tamil , Telugu , Kannada , Malayalam